
ब्रेकिंग : छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल की हाईस्कूल एवं हायर सेकेंडरी परीक्षा 2026 का कार्यक्रम जारी
ओपन परिक्षा दिलाने वाले के लिए महत्वपूर्ण जानकारी
रायपुर : छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल, रायपुर द्वारा हाईस्कूल (कक्षा 10वीं) एवं हायर सेकेंडरी (कक्षा 12वीं) की मार्च–अप्रैल 2026 परीक्षा का विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। यह परीक्षा हिंदी एवं अंग्रेजी माध्यम में आयोजित की जाएगी। परीक्षा कार्यक्रम जारी होने के बाद प्रदेशभर के हजारों विद्यार्थियों को तैयारी के लिए स्पष्ट दिशा मिल गई है।
छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल द्वारा जारी सूचना के अनुसार, यह परीक्षा कक्षा 10वीं एवं 12वीं के लिए निर्धारित पाठ्यक्रम के अनुसार आयोजित की जाएगी। परीक्षा से संबंधित सभी नियम, निर्देश एवं समय-सारिणी का पालन करना विद्यार्थियों के लिए अनिवार्य होगा। यदि परीक्षा अवधि के दौरान शासन द्वारा किसी प्रकार का अवकाश या स्थानीय अवकाश घोषित किया जाता है, तब भी परीक्षाएं निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ही संपन्न कराई जाएंगी।
परीक्षा से संबंधित समय एवं महत्वपूर्ण निर्देश :
परीक्षा का समय प्रातः 8:30 बजे से 11:45 बजे तक निर्धारित किया गया है।
परीक्षा केंद्र में प्रवेश : प्रातः 8:30 बजे तक
उत्तर पुस्तिका वितरण : 8:35 बजे तक
प्रश्न पत्र वितरण : 8:40 बजे से
उत्तर लेखन कार्य : 8:45 बजे से 11:45 बजे तक होगा।
बता दे कि छात्रों को परीक्षा केंद्र पर समय से पहले पहुंचना अनिवार्य होगा। विलंब से आने वाले परीक्षार्थियों को प्रवेश देने या न देने का निर्णय परीक्षा केंद्राध्यक्ष द्वारा लिया जाएगा।
हायर सेकेंडरी (कक्षा 12वीं) परीक्षा कार्यक्रम
हायर सेकेंडरी परीक्षा की शुरुआत 16 मार्च 2026 से होगी।
16 मार्च : हिंदी
18 मार्च : रसायन
19 मार्च : भूगोल
23 मार्च : भौतिक
25 मार्च : गृह विज्ञान
27 मार्च : लेखांकन
28 मार्च : जीव विज्ञान
30 मार्च : गणित
1 अप्रैल : अंग्रेजी
4 अप्रैल : इतिहास
6 अप्रैल : व्यवसाय अध्ययन (वाणिज्य)
7 अप्रैल : राजनीति
8 अप्रैल : अर्थशास्त्र
हाईस्कूल (कक्षा 10वीं) परीक्षा कार्यक्रम
हाईस्कूल परीक्षा 17 मार्च 2026 से प्रारंभ होगी।
17 मार्च : हिंदी
19 मार्च : मराठी
20 मार्च : विज्ञान
24 मार्च : गृहविज्ञान
25 मार्च : व्यवसाय अध्ययन
27 मार्च : गणित
30 मार्च : अंग्रेजी
2 अप्रैल : सामाजिक विज्ञान
4 अप्रैल : अर्थशास्त्र
6 अप्रैल : संस्कृत
7 अप्रैल : उर्दू
प्रायोगिक परीक्षा से जुड़ी जानकारी :
ओपन स्कूल द्वारा यह भी स्पष्ट किया गया है कि प्रायोगिक परीक्षाएं अनिवार्य रूप से 08 अप्रैल 2026 तक आयोजित की जाएंगी। प्रायोगिक परीक्षा की तिथि एवं समय की जानकारी संबंधित परीक्षा केंद्र द्वारा परीक्षार्थियों को दी जाएगी। छात्र-छात्राएं प्रायोगिक परीक्षा से संबंधित जानकारी के लिए अपने परीक्षा केंद्र से संपर्क करें।
विद्यार्थियों के लिए महत्वपूर्ण सलाह :
छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल ने सभी विद्यार्थियों से अपील की है कि वे परीक्षा कार्यक्रम को ध्यानपूर्वक नोट कर लें और विषयवार अपनी तैयारी समय पर पूरी करें। प्रवेश पत्र, पहचान पत्र एवं अन्य आवश्यक दस्तावेज परीक्षा केंद्र पर साथ लाना अनिवार्य होगा। परीक्षा से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी या संशोधन के लिए विद्यार्थी केवल छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल, रायपुर की आधिकारिक सूचना पर ही भरोसा करें।
इस परीक्षा कार्यक्रम जारी होने से ओपन स्कूल के विद्यार्थियों में उत्साह देखा जा रहा है और अब वे अंतिम चरण की तैयारी में जुट गए हैं।





