Chhattisgarh NewsLatest News

आरंग धनसुल्ली मे छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना एवं जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी का संगठनात्मक बैठक संपन्न हुई

आरंग : राजा मोरध्वज की नगरी आरंग खंड (ब्लॉक) अंतर्गत ग्राम पंचायत धनसुली में जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी एवं छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के तत्वावधान में संगठनात्मक बैठक/कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संगठन की विचारधारा, छत्तीसगढ़िया अस्मिता, अधिकारों एवं जनहित से जुड़े विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।

इस अवसर कार्यक्रम में संगठन के पदाधिकारीगण ओमप्रकाश ध्रुव, ललिता मांडेकर, थानेश्वर साहू, नीलकंठ यादव, रवि पठारी, राहुल वर्मा, देवेंद्र साहू, प्रवीण वर्मा, लक्ष्मीनारायण सेन, जयंत यादव, ममता साहू, माधुरी वर्मा  की गरिमामयी उपस्थिति रही।

img 20260117 wa00354940940347771175799 - img 20260117 wa00354940940347771175799

बैठक में बड़ी संख्या में समस्त ग्रामवासी धनसुली उपस्थित रहे। और संगठन से जुड़ने की सहमति जताई। वक्ताओं ने कहा कि छत्तीसगढ़ की संस्कृति, भाषा, जल-जंगल-जमीन और स्थानीय अधिकारों की रक्षा के लिए संगठन लगातार संघर्ष करता रहेगा।

img 20260117 wa00363695440788037244428 - img 20260117 wa00363695440788037244428

कार्यक्रम का समापन संगठन की एकता और मजबूती के संकल्प के साथ किया गया। यह जानकारी जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना
आरंग खड़ द्वारा दिया गया।

cm24news

आप सभी का हमारे वेबसाइट पर हार्दिक स्वागत है आपको इस वेबसाइट पर छत्तीसगढ़ से जुड़े आवश्यक न्यूज़ एवं अपडेट देखने को मिलेंगे इस वेबसाइट में अलग-अलग वर्गों की रूचि का ख्याल रखते हुए हम खबरों का चयन करते हैं। समसामयिक खबरों के अलावे हम राजनीति, ब्यूरोक्रेसी, अपराध, बिजनेज, गैजेट, आध्यात्म, मनोरंजन, खेलकूद से जुड़ी खबरें आप तक पहुंचाते हैं। देश में कर्मचारी व शिक्षकों का एक बड़ा वर्ग है, उनसे जुडी खबरों को भी हम प्रमुखता की श्रेणी में रखते हैं। युवाओं को रोजगार संबंधी सूचना तत्काल मिले, इसे लेकर भी हमने अपनी वेबसाइट में जॉब/शिक्षा का एक अलग कॉलम रखा है, ताकि युवाओं को रोजगार संबंधी सूचनाएं मिल सके। ~ CM24News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles