Accident NewsAll India NewsCrime NewsLatest News

मझगांव रेलवे ट्रैक पर मिली सिर कटी लाश का सनसनीखेज खुलासा कारण जानकर होश उडजायेगे आपके

पत्नी ही निकली सुपारी किलिंग की मास्टरमाइंड अप्राकृतिक कृत्य से तंग आकर उढाई यह कदम

बलौदाबाजार :

छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के हथबंद थाना क्षेत्र अंतर्गत मजगांव रेलवे ट्रैक पर मिली सिर कटी लाश के मामले में पुलिस ने रूह कंपा देने वाला खुलासा किया है। प्रारंभ में रेल हादसा मानी जा रही यह घटना दरअसल एक सोची-समझी सुपारी किलिंग निकली। जिसमे पुलिस जांच में सामने आया कि मृतक की पत्नी ही इस हत्याकांड की मास्टरमाइंड है। जिसने महज 40 हजार रुपये की सुपारी देकर अपने पति की हत्या करवाई।

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने इस मामले में पत्नी, उसके मामा और दो सुपारी किलर्स समेत कुल चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।जिसमे पुलिस के अनुसार मृतक की पत्नी लंबे समय से पति की मारपीट और अप्राकृतिक कृत्य से परेशान थी। इसी प्रताड़ना से छुटकारा पाने के लिए उसने अपने मामा के साथ मिलकर हत्या की सा

मझगांव

जिश रची।

दोनों ने गांव के ही दो युवकों को सुपारी देकर हत्या के लिए तैयार किया।जिसके चलते आरोपियों ने युवक की हत्या करने के बाद उसका सिर धड़ से अलग कर दिया। पहचान छिपाने और हत्या को रेल दुर्घटना का रूप देने के लिए धड़ को मजगांव रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया। जबकि मृतक पति के सिर को पास के ही डिग्गी गांव के एक खेत में दफना दिया गया।

गौरतलब हो कि इस मामले की गंभीरता को देखते हुए हथबंद पुलिस हरकत मे आई जिसकी कड़ाई से पूछताछ में आरोपी पत्नी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने खेत से दफनाया गया सिर भी बरामद कर लिया है।

फिलहाल पुलिस सभी आरोपियों से पूछताछ कर रही है और मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच जारी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही इस जघन्य हत्याकांड की पूरी कड़ी मीडिया के सामने रखी जाएगी।मझगांव

cm24news

आप सभी का हमारे वेबसाइट पर हार्दिक स्वागत है आपको इस वेबसाइट पर छत्तीसगढ़ से जुड़े आवश्यक न्यूज़ एवं अपडेट देखने को मिलेंगे इस वेबसाइट में अलग-अलग वर्गों की रूचि का ख्याल रखते हुए हम खबरों का चयन करते हैं। समसामयिक खबरों के अलावे हम राजनीति, ब्यूरोक्रेसी, अपराध, बिजनेज, गैजेट, आध्यात्म, मनोरंजन, खेलकूद से जुड़ी खबरें आप तक पहुंचाते हैं। देश में कर्मचारी व शिक्षकों का एक बड़ा वर्ग है, उनसे जुडी खबरों को भी हम प्रमुखता की श्रेणी में रखते हैं। युवाओं को रोजगार संबंधी सूचना तत्काल मिले, इसे लेकर भी हमने अपनी वेबसाइट में जॉब/शिक्षा का एक अलग कॉलम रखा है, ताकि युवाओं को रोजगार संबंधी सूचनाएं मिल सके। ~ CM24News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles