Chhattisgarh NewsEntertainment News

अल्ट्राटेक बैकुंठ मे आयोध्या श्रीराम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा द्वितीय वर्षगांठ भजनकिर्तन सुंदरकांड पाठ के साथ हर्ष से मना

अल्ट्राटेक बैकुंठ के श्रीबैकुंठेश्वर मंदिर में श्रीराम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा के द्वितीय वर्षगांठ मे भक्तो का लगा रहा ताता

बैकुंठ तिल्दा रायपुर : 22 जनवरी को पुरे देश भर में मानो दिवाली त्योहार जैसा वातावरण देखने को मिला जब पुरे देश भर मे लोगो ने इस दिन आयोध्या मे श्रीराम मंदिर निर्माण के साथ श्रीराम जी की अलौकिक प्रतिमा का प्राण प्रतिष्ठा किया गया। जो कि पुरे दुनिया के लिए यह ऐतिहासिक क्षण रहा।इसी क्रम में 22 जनवरी को छत्तीसगढ़ के जिला रायपुर के क्षेत्र विकासखंड तिल्दा नेवरा के समीपस्थ औद्योगिक क्षेत्र के अंतर्गत संचालित अल्ट्राटेक बैकुंठ सीमेंट वर्क्स मे भी आयोध्या मे श्रीराम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा की द्वितीय वर्षगांठ बडे ही धुमधाम व भक्ति भाव से मनाया गया। जो कि अल्ट्राटेक बैकुंठ के सुप्रसिद्ध व मनोकामना पूर्ण करने वाली श्रीबैकुंठेश्वर मंदिर प्रांगण में सायंकाल भजनकिर्तन एवं श्रीसुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। जिसमे इस अवसर पर अल्ट्राटेक बैकुंठ सीमेंट के फंक्शन हैड टेक्निकल श्री राजीव सिंगल जी सपत्नीक श्रीमती नीतू सिंगल सहीत उपस्थित रहे। वही समारोह में मैकेनिकल हैड श्री अनिल गुप्ता जी सपत्नीक, इलेक्ट्रीकल हैड श्री विवेक बघेल जी सपत्नीक के साथ अधिकारियों, कर्मचारियों, कालोनीवासीयो एवं क्षेत्रवासियों की भारी संख्या में उपस्थिति रही।

inshot 20260123 221515420310436908814093172 - inshot 20260123 221515420310436908814093172

बता दे कि इस अवसर सर्वप्रथम शाम 5 बजे से स्थानीय सरस्वती महिला मंडल के द्वारा भजनकिर्तन प्रस्तुत किया गया। तत्पश्चात कर्मचारी भजन मंडली के द्वारा संगीतमय श्रीसुंदरकांड का पाठ किया गया। जिसमे संयंत्र के वरिष्ठ अधिकारी श्री राजीव सिंगल श्रीमती नीतू सिंगल जी सहीत सपत्नीक मुख्य यजमान के रूप में विराजमान रहे। अंत में महाआरती किया गया। बाद उसके प्रसाद वितरण किया गया।गौरतलब हो कि इस अवसर पर पर श्री राजीव सिंगल जी के द्वारा भक्तो को शुभकामना संदेश प्रेषित करते हुए कहा कि आज पुरा देश श्री राममय होगया है। हर गांव शहर नगर में आयोध्या के श्रीराम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा का आज द्वितीय वर्षगांठ मनाया जा रहा है। जिसमे हमारा बैकुंठ परिवार भी शामिल है। आज भगवान राम जी की कृपा से आप और हम भारत भर के सभी क्षेत्रो से आकर यहां एक परिवार के रूप मे एकत्रित हुए हैं।इसके लिए आप सभी को बहुत बहुत बधाई। वही आगे सिंगल जी ने स्थानीय भजनमंडली की भुरी भुरी प्रशंसा की जाए।img 20260123 wa00493286140125953489537 - img 20260123 wa00493286140125953489537ज्ञात हो कि दुसरे शुभकामना संदेश के रूप में ईलेक्टीकल एंड इंस्ट्रूमेंट हैड श्री विवेक बघेल जी ने कहा कि यहां हमारा बैकुंठ परिवार द्वीतीय वर्षगांठ बडे भावभजन से मना रहे हैं। इसके लिए सभी को शुभकामनाएं। यह क्रम आगे भी जारी रहे यही आप सभी से कामना है। वही बघेल जी ने भजनमंडलीयो की सराहना करते हुए कहा कि हमारे कर्मचारी होने के साथ साथ अच्छी कलाओ के धनी भी है। जो कि इनके संगीत, सुर, ताल से निरंतर श्रीहनुमान चालीसा व भजनकिर्तन करते हुए आरहे है।

img 20260123 wa0050458357176760409333 - img 20260123 wa0050458357176760409333

अवगत हो कि भजनकिर्तन, श्रीसुंदरकांड पाठ एवं महा आरती मे यहां के अधिकारियो, कर्मचारियों, कालोनीवासीयो एवं क्षेत्रवासियों की भारी संख्या में उपस्थिति दर्ज की गई।वही इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी का प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष योगदान रहा।

cm24news

आप सभी का हमारे वेबसाइट पर हार्दिक स्वागत है आपको इस वेबसाइट पर छत्तीसगढ़ से जुड़े आवश्यक न्यूज़ एवं अपडेट देखने को मिलेंगे इस वेबसाइट में अलग-अलग वर्गों की रूचि का ख्याल रखते हुए हम खबरों का चयन करते हैं। समसामयिक खबरों के अलावे हम राजनीति, ब्यूरोक्रेसी, अपराध, बिजनेज, गैजेट, आध्यात्म, मनोरंजन, खेलकूद से जुड़ी खबरें आप तक पहुंचाते हैं। देश में कर्मचारी व शिक्षकों का एक बड़ा वर्ग है, उनसे जुडी खबरों को भी हम प्रमुखता की श्रेणी में रखते हैं। युवाओं को रोजगार संबंधी सूचना तत्काल मिले, इसे लेकर भी हमने अपनी वेबसाइट में जॉब/शिक्षा का एक अलग कॉलम रखा है, ताकि युवाओं को रोजगार संबंधी सूचनाएं मिल सके। ~ CM24News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles