
सिनोधा में सुभाष जयंती का भव्य आयोजन न पा अध्यक्ष चंद्रकला खुमान वर्मा के उपस्थिति मे संपन्न
सुभाष जयंती पर किया गया ध्वजारोहण के साथ 33वां उत्सव संपन्न
तिल्दा-नेवरा :
तिल्दा-नेवरा नगर से समीपस्थ ग्राम सिनोधा में महान देशभक्त, आज़ाद हिंद फौज के संस्थापक नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती श्रद्धा, उत्साह और देशभक्ति के वातावरण में मनाई गई। इस अवसर पर दिन एवं रात्रि दोनों सत्रों में विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण ध्वजारोहण समारोह रहा। जो तिल्दा-नेवरा नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती चंद्रकला खुमान वर्मा के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ।
बता दे कि कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती एवं नेताजी सुभाष चंद्र बोस के तैलचित्र पर पूजा-अर्चना एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इसके पश्चात संगठन का प्रतीक पीला ध्वज फहराया गया तथा उपस्थितजनों द्वारा राष्ट्रगान का सामूहिक गायन किया गया। देशभक्ति से ओत-प्रोत वातावरण में कविता, भाषण, खेलकूद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ।
कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती एवं नेताजी सुभाष चंद्र बोस के तैलचित्र पर पूजा-अर्चना एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इसके पश्चात संगठन का प्रतीक पीला ध्वज फहराया गया तथा उपस्थितजनों द्वारा राष्ट्रगान का सामूहिक गायन किया गया। देशभक्ति से ओत-प्रोत वातावरण में कविता, भाषण, खेलकूद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। इस अवसर पर सुभाष सेना संगठन द्वारा आयोजित यह 33वां उत्सव सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती चंद्रकला खुमान वर्मा, अध्यक्षता ग्राम पंचायत सिनोधा की सरपंच श्रीमती सरिता नरेंद्र डौंडे ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में जनपद पंचायत तिल्दा के सभापति श्री देवव्रत शर्मा, वार्ड क्रमांक 01 सिनोधा के पंच श्री चैतूराम ध्रुव उपस्थित रहे। साथ ही प्राथमिक विद्यालय एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय सिनोधा के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं, छात्र-छात्राएं तथा बड़ी संख्या में ग्रामवासी कार्यक्रम में शामिल हुए।
इस अवसर पर शासकीय आयुर्वेदिक औषधालय नेवरा के चिकित्सकों द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच कर उन्हें निःशुल्क दवाइयां भी वितरित की गईं। स्वास्थ्य शिविर का ग्रामीणों ने भरपूर लाभ उठाया।खेलकूद प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्ण सहभागिता देखने को मिली। 100 मीटर दौड़ में बालक वर्ग में सौरभ कोसले, बालिका वर्ग में कुमारी हर्षिता साहू एवं महिला वर्ग में श्रीमती कल्याणी निषाद ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कुर्सी दौड़ में बालक वर्ग में धैर्य गोस्वामी, बालिका वर्ग में कुमारी ज्योति यादव एवं महिला वर्ग में सीमा निषाद विजेता रहीं। वहीं रंगोली प्रतियोगिता में प्रथम स्थान कुमारी कुमकुम ध्रुव, द्वितीय कुमारी रोशनी निषाद तथा तृतीय स्थान श्रीमती लता यादव को प्राप्त हुआ।
इस कार्यक्रम के आयोजन में सुभाष सेना संगठन के केंद्र अध्यक्ष संतोष कुमार नायक, कार्यकारी अध्यक्ष दुजेराम यादव, उपाध्यक्ष मिनेष नायक, सचिव हिमांचल चौबे, सांस्कृतिक सचिव धीरज कुमार ध्रुव सहित योगेश कुमार ध्रुव, विरेंद्र वर्मा, रवि चौबे, चंद्रकांत यादव, सुकलाल, भुनेश्वर, पदमालय, मानसिंह, खिलेंद्र, रमेश निषाद सहित अनेक सदस्यगणों की सक्रिय भूमिका रही। ग्राम पंचायत सिनोधा का भी विशेष सहयोग रहा।
ग्राम के वरिष्ठ नागरिकों में बेनलाल वर्मा, पदुमलाल वर्मा, पूर्व सरपंच लक्ष्मण गिरी, मानिक वर्मा, बेनबती वर्मा, देवकी वर्मा, हेमलता वर्मा (पंच), शेष कुमारी यदु (पंच) सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कविता एवं भाषण प्रतियोगिता का पुरस्कार शैलेंद्र निषाद (लकड़ी ठेकेदार, सिनोधा) द्वारा, खेल प्रतियोगिता का पुरस्कार चैतूराम ध्रुव (पंच, वार्ड क्रमांक 01) द्वारा तथा रंगोली प्रतियोगिता का पुरस्कार डॉ. अशोक साहू, सिनोधा द्वारा प्रदान किया गया। सुबह के कार्यक्रम का सफल मंच संचालन संतोष कुमार नायक ने किया।
कार्यक्रम के अंत में अतिथियों ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस के विचारों को आत्मसात करने एवं राष्ट्रसेवा के मार्ग पर चलने का आह्वान किया। आयोजित यह 33वां उत्सव सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
इस अवसर कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती चंद्रकला खुमान वर्मा, अध्यक्षता ग्राम पंचायत सिनोधा की सरपंच श्रीमती सरिता नरेंद्र डौंडे ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में जनपद पंचायत तिल्दा के सभापति श्री देवव्रत शर्मा, वार्ड क्रमांक 01 सिनोधा के पंच श्री चैतूराम ध्रुव उपस्थित रहे। साथ ही प्राथमिक विद्यालय एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय सिनोधा के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं, छात्र-छात्राएं तथा बड़ी संख्या में ग्रामवासी कार्यक्रम में शामिल हुए।इस अवसर पर शासकीय आयुर्वेदिक औषधालय नेवरा के चिकित्सकों द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच कर उन्हें निःशुल्क दवाइयां भी वितरित की गईं। स्वास्थ्य शिविर का ग्रामीणों ने भरपूर लाभ उठाया।
अवगत हो कि खेलकूद प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्ण सहभागिता देखने को मिली। 100 मीटर दौड़ में बालक वर्ग में सौरभ कोसले, बालिका वर्ग में कुमारी हर्षिता साहू एवं महिला वर्ग में श्रीमती कल्याणी निषाद ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कुर्सी दौड़ में बालक वर्ग में धैर्य गोस्वामी, बालिका वर्ग में कुमारी ज्योति यादव एवं महिला वर्ग में सीमा निषाद विजेता रहीं। वहीं रंगोली प्रतियोगिता में प्रथम स्थान कुमारी कुमकुम ध्रुव, द्वितीय कुमारी रोशनी निषाद तथा तृतीय स्थान श्रीमती लता यादव को प्राप्त हुआ।
ज्ञात हो कि कार्यक्रम के आयोजन में सुभाष सेना संगठन के केंद्र अध्यक्ष संतोष कुमार नायक, कार्यकारी अध्यक्ष दुजेराम यादव, उपाध्यक्ष मिनेष नायक, सचिव हिमांचल चौबे, सांस्कृतिक सचिव धीरज कुमार ध्रुव सहित योगेश कुमार ध्रुव, विरेंद्र वर्मा, रवि चौबे, चंद्रकांत यादव, सुकलाल, भुनेश्वर, पदमालय, मानसिंह, खिलेंद्र, रमेश निषाद सहित अनेक सदस्यगणों की सक्रिय भूमिका रही। ग्राम पंचायत सिनोधा का भी विशेष सहयोग रहा।ग्राम के वरिष्ठ नागरिकों में बेनलाल वर्मा, पदुमलाल वर्मा, पूर्व सरपंच लक्ष्मण गिरी, मानिक वर्मा, बेनबती वर्मा, देवकी वर्मा, हेमलता वर्मा (पंच), शेष कुमारी यदु (पंच) सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
इस अवसर पर कविता एवं भाषण प्रतियोगिता का पुरस्कार शैलेंद्र निषाद (लकड़ी ठेकेदार, सिनोधा) द्वारा, खेल प्रतियोगिता का पुरस्कार चैतूराम ध्रुव (पंच, वार्ड क्रमांक 01) द्वारा तथा रंगोली प्रतियोगिता का पुरस्कार डॉ. अशोक साहू, सिनोधा द्वारा प्रदान किया गया। सुबह के कार्यक्रम का सफल मंच संचालन संतोष कुमार नायक ने किया। कार्यक्रम के अंत में अतिथियों ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस के विचारों को आत्मसात करने एवं राष्ट्रसेवा के मार्ग पर चलने का आह्वान किया।





