Chhattisgarh NewsLatest News

तिल्दा में प्रजापिता ब्रह्मा बाबा का 57वाँ पुण्य स्मृति दिवस एवं विश्व शांति दिवस श्रद्धा व राष्ट्रभाव के साथ सम्पन्न

वंदे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ पर सामूहिक गान से गूंजा सभागार

तिल्दा (रायपुर): ब्रह्माकुमारीज़ सेवा केंद्र, तिल्दा में पिताश्री प्रजापिता ब्रह्मा बाबा का 57वाँ पुण्य स्मृति दिवस विश्व शांति दिवस के रूप में अत्यंत श्रद्धा, गरिमा एवं आध्यात्मिक उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर नगर तिल्दा सहित आसपास के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों से बड़ी संख्या में भाई-बहनों की सहभागिता रही। आयोजन का मुख्य उद्देश्य समाज में शांति, सद्भाव, नैतिक मूल्यों एवं आध्यात्मिक चेतना का विस्तार करना रहा।

कार्यक्रम का शुभारंभ परमात्मा शिव की स्मृति में सामूहिक मौन, ध्यान एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके पश्चात मंचासीन अतिथियों द्वारा निराकार शिव बाबा का ध्वज फहराया गया। ध्वज फहराते समय पूरा सभागार शांति, एकता और पवित्रता के संकल्प से ओत-प्रोत नजर आया। यह ध्वज विश्व में शांति स्थापना के संकल्प का प्रतीक रहा।

ज्ञात हो कि इस गरिमामय अवसर पर “वंदे मातरम्” गीत की 150वीं वर्षगांठ भी विशेष रूप से मनाई गई। जैसे ही सभी उपस्थित जनों ने सामूहिक रूप से वंदे मातरम् का गान किया, पूरा सभागार राष्ट्रभक्ति की भावना से गूंज उठा। सभी अतिथि एवं श्रद्धालु भारत माता के सम्मान में खड़े होकर इस ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बने। राष्ट्रप्रेम और आध्यात्मिक चेतना का यह अनूठा संगम सभी के लिए प्रेरणादायी रहा।

बता दे कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मंजू तिवारी (भाजपा नेत्री), स्वाति वर्मा (सभापति, जिला पंचायत रायपुर), मंजू अग्रवाल (वरिष्ठ भाजपा नेता एवं ग्रामीण महामंत्री अनिल अग्रवाल की धर्मपत्नी), रानी जैन (पार्षद, नगर पालिका तिल्दा) तथा सौरभ जैन (भाजपा नेता) विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल एवं प्रभावशाली संचालन बी.के. प्रियंका दीदी, प्रभारी ब्रह्माकुमारीज़ सेवा केंद्र तिल्दा द्वारा किया गया।
अपने संबोधन में जिला पंचायत सभापति स्वाति वर्मा ने कहा कि ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा आयोजित प्रत्येक कार्यक्रम जीवन को आत्मिक रूप से सशक्त बनाता है। उन्होंने प्रजापिता ब्रह्मा बाबा द्वारा महिलाओं एवं मातृशक्ति को आगे बढ़ाने के लिए किए गए साहसिक प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि उस दौर में यह एक क्रांतिकारी कदम था, जब महिलाओं के लिए अवसर सीमित थे। यही आध्यात्मिक दृष्टि आगे चलकर 137 से अधिक देशों में फैले इस वैश्विक संगठन की मजबूत नींव बनी।
नगर पालिका पार्षद रानी जैन ने प्रजापिता ब्रह्मा बाबा के 57वें पुण्य स्मृति दिवस पर शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि ब्रह्माकुमारीज़ सेवा केंद्र में आकर उन्हें सदैव शांति, सकारात्मकता एवं आत्मिक ऊर्जा की अनुभूति होती है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन समाज को सही दिशा, संस्कार और नैतिक मूल्यों से जोड़ने का कार्य करते हैं।

गौरतलब हो कि इस अवसर पर भाजपा नेता सौरभ जैन ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि “वंदे मातरम्” केवल एक गीत नहीं, बल्कि भारत की आत्मा है। आज इस गीत को पुनः राष्ट्रीय और सामाजिक स्तर पर जो सम्मान मिल रहा है, वह प्रत्येक भारतीय के लिए गर्व का विषय है।वंदे मातरम्

वही बी.के. प्रियंका दीदी ने अपने उद्बोधन में प्रजापिता ब्रह्मा बाबा के जीवन, त्याग, तपस्या एवं आध्यात्मिक योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि किस प्रकार ब्रह्मा बाबा निराकार शिव के माध्यम बने और राजयोग ध्यान के द्वारा मानव जीवन को तनाव, अशांति एवं नकारात्मकता से मुक्त करने का मार्ग प्रशस्त किया।
कार्यक्रम के समापन पर सभी उपस्थित जनों ने विश्व शांति, सद्भाव एवं श्रेष्ठ मानवीय मूल्यों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया। इसके पश्चात श्रद्धा भाव से ब्रह्मा भोजन ग्रहण किया गया, जिसे सेवाधारी भाई-बहनों द्वारा प्रेमपूर्वक परोसा गया।यह आयोजन आध्यात्मिक जागरण, राष्ट्रप्रेम एवं सामाजिक समरसता का एक प्रेरणादायी उदाहरण बनकर सामने आया।

cm24news

आप सभी का हमारे वेबसाइट पर हार्दिक स्वागत है आपको इस वेबसाइट पर छत्तीसगढ़ से जुड़े आवश्यक न्यूज़ एवं अपडेट देखने को मिलेंगे इस वेबसाइट में अलग-अलग वर्गों की रूचि का ख्याल रखते हुए हम खबरों का चयन करते हैं। समसामयिक खबरों के अलावे हम राजनीति, ब्यूरोक्रेसी, अपराध, बिजनेज, गैजेट, आध्यात्म, मनोरंजन, खेलकूद से जुड़ी खबरें आप तक पहुंचाते हैं। देश में कर्मचारी व शिक्षकों का एक बड़ा वर्ग है, उनसे जुडी खबरों को भी हम प्रमुखता की श्रेणी में रखते हैं। युवाओं को रोजगार संबंधी सूचना तत्काल मिले, इसे लेकर भी हमने अपनी वेबसाइट में जॉब/शिक्षा का एक अलग कॉलम रखा है, ताकि युवाओं को रोजगार संबंधी सूचनाएं मिल सके। ~ CM24News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles