
तिल्दा नेवरा में ऑपरेशन निश्चय के तहत पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई गांजा, नशीली पदार्थ, चाकू, पिस्टल हुआ जब्त : क्षेत्र में शनसनी
ब्रेकिंग : तिल्दा नेवरा से महिला मादक पदार्थ तस्कर गिरफ्तार, 41 लाख से अधिक का मशरूका जप्त
तिल्दा नेवरा रायपुर :छत्तीसगढ़ के जिला रायपुर पुलिस (ग्रामीण) द्वारा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे। विशेष अभियान “ऑपरेशन निश्चय” के अंतर्गत एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना तिल्दा नेवरा क्षेत्र में मादक पदार्थ तस्करी में संलिप्त एक महिला आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस ने भारी मात्रा में गांजा, प्रतिबंधित टेबलेट, नगद राशि एवं अन्य आपत्तिजनक सामग्री जप्त की है। जिसमे जप्त मशरूका की कुल अनुमानित कीमत लगभग 41 लाख 75 हजार रुपये आंकी गई है।
गौरतलब हो कि पुलिस के अनुसार मादक पदार्थ तस्कर अब अपनी गतिविधियों को छुपाने के लिए नए-नए तरीके अपना रहे हैं। लेकिन रायपुर पुलिस (ग्रामीण) द्वारा अपनाई जा रही इंटेलिजेंस आधारित रणनीति, माइक्रो लेवल सर्विलांस एवं सटीक विवेचना के चलते अपराधियों की साजिशें लगातार विफल हो रही हैं। इस पुलिस कार्यवाही मे तिल्दा-नेवरा मे चौकाने वाली बात सामने आई है। जहां
73 किलो गांजा और 790 प्रतिबंधित टेबलेट बरामद किया गया है। जिसमे थाना तिल्दा नेवरा पुलिस द्वारा आरोपी महिला के कब्जे से 73 किलोग्राम गांजा, 790 नग प्रतिबंधित नाइट्रोसन टेबलेट, 03 नग बटनदार चाकू, 1,87,000 रुपये नगद, 06 मोबाइल फोन एवं 01 टैबलेट जप्त किया गया है। मामले में आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट एवं आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है।
गुप्त सूचना पर हुई कार्रवाई :
ज्ञात हो कि पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 28 जनवरी 2026 को थाना तिल्दा नेवरा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि वार्ड क्रमांक 22, सासाहोली स्थित अटल निवास में एक महिला अपने घर से मादक पदार्थ एवं प्रतिबंधित टेबलेट की अवैध बिक्री कर रही है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए। तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया।जिसमे
नगर पुलिस अधीक्षक विधानसभा वीरेंद्र चतुर्वेदी के निर्देशन एवं थाना प्रभारी निरीक्षक रमाकांत तिवारी के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने मुखबिर द्वारा बताए गए स्थान पर दबिश दी। जहां मौके पर मौजूद महिला को चिन्हांकित कर पकड़ा गया। जिसने पूछताछ में अपना नाम मधु मिश्रा बताते हुए स्वयं को मकान की मालकिन होना स्वीकार किया।
गुप्त चैम्बर से हुआ खुलासा :
इस बडे छापेमारी कार्यवाही मे मकान की तलाशी के दौरान पुलिस को कमरे एवं आलमारियों में बनाए गए विशेष गुप्त चैम्बर मिले। जिनमें गांजा, प्रतिबंधित टेबलेट, नगद राशि, हथियार एवं इलेक्ट्रॉनिक उपकरण छुपाकर रखे गए थे।इस पुरी जानकारी के लिए पुलिस द्वारा सख्ती से पूछताछ करने पर महिला आरोपी ने मादक पदार्थों को अपने कब्जे में रखना एवं उनकी बिक्री करना स्वीकार किया।
अपराध दर्ज, हुई गिरफ्तार जांच जारी :
गिरफ्तार महिला आरोपी के विरुद्ध थाना तिल्दा नेवरा में अपराध क्रमांक 41/26, धारा 20(बी), 22(सी) एनडीपीएस एक्ट एवं 25 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटाने में लगी हुई है।
बदलता अपराध, बदलती पुलिस रणनीति :
अवगत हो कि तिल्दा नेवरा क्षेत्र में दिन ब दिन बढती अपराध की घटनाओ व नशीली वस्तु की उपलब्धता से परेशान हो गए थे। इससे पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज (ग्रामीण) अमरेश मिश्रा एवं पुलिस अधीक्षक रायपुर (ग्रामीण) श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा के मार्गदर्शन में संचालित ऑपरेशन निश्चय के तहत लगातार दबाव बनाए जाने से मादक पदार्थ तस्कर नए पैटर्न अपनाने को मजबूर हो रहे हैं। हालांकि पुलिस द्वारा उनकी रणनीतियों को भेदते हुए। लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।
इस कार्यवाही मे गिरफ्तार आरोपी का विवरण इस प्रकार है। नाम: मधु मिश्रा
पति का नाम: परस मिश्रा
उम्र: 30 वर्ष, निवासी: वार्ड क्रमांक 22, शमशान घाट के पास, अटल निवास, सासाहोली
थाना: तिल्दा नेवरा, जिला रायपुर ।
वही रायपुर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नशे के कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और ऑपरेशन निश्चय आगे भी पूरी सख्ती के साथ जारी रहेगा।





