Chhattisgarh NewsCrime NewsLatest News

ग्राम टेकारी के सरपंच पर हमला मामले में दूसरे पक्षों ने किया थाना का घेराव के लोगों ने लगाए गंभीर आरोप,

सरपंच पद का दुरुपयोग कर fir दर्ज कराया गया सत्ता के दबाव में पुलिस ने की कार्यवाही,

रायपुर (मनोज शुक्ला) : छत्तीसगढ़ के जिला रायपुर के क्षेत्र मांढर धरसीवां जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत टेकारी में बीते दिनों मड़ाई मेला के बाद आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान सरपंच चंद्रकांत वर्मा व उनके साधियों पर जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने जिन दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके परिजन व पक्ष समर्थको ने विधानसभा थाने का घेराव कर दिया है । जिसमे प्रशासन के ऊपर गंभीर आरोप लगाए हैं। मामले में परिजनों का आरोप है कि सरपंच पर एफआईआर दर्ज कराने रात 11 बजे तक डटे थे। हम लोगों की सुनवाई नहीं हुई।

बता दे कि उन्होंने आरोप लगाया कि सरपंच व उसके साथियों ने थाने के बाहर गजेंद्र वर्मा एवं दिलेंद्र निषाद के साथ मारपीट की थी। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी थाने में है। लेकिन थाना द्वारा फुटेज देने से इनकार किया जा रहा है। साथ ही साथ फुटेज को नजर अंदाज भी किया जा रहा है। इतना ही नहीं परिजनों ने पुलिस पर आरोप लगाया कि रात में नेटवर्क की समस्या बताकर एफआईआर दर्ज नहीं की गई। इसके चलते ही उन्हें मजबूरन थाने का घेराव करना पड़ा है। ताकि न्याय मिल सके।

img 20260205 wa00218519731218569471778 - img 20260205 wa00218519731218569471778

वही मामले में दूसरे पक्ष के लोगों ने कहा है कि यदि उन्हें न्याय नहीं मिला। तो सीएम हाउस का घेराव करेंगे।

img 20260205 wa00081574296923479548299 - img 20260205 wa00081574296923479548299

गौरतलब हो कि सत्ता के दबाव में गंभीर धारा 307 (हत्या का प्रयास) जैसे संगीन अपराध को जोड़ दिया गया। जबकि वास्तविक घटना की परिस्थिति ऐसी नहीं थी। साथ ही,जिन व्यक्तियों का इस विवाद और मारपीट से कोई लेना-देना नहीं था। उन्हें भी पुरानी रंजिश के चलते नामजद कर जेल भेज दिया गया है। यह अत्यंत जानना महत्वपूर्ण है किः झड़प की शुरुआत सरपंच द्वारा बुलाए गए लोगों के द्वारा की गई थी।जिसमे स्वयं सरपंच द्वारा भी मारपीट की गई। यह पूरी घटना थाना परिसर के सामने हुई। जिसका CCTV फुटेज उपलब्ध है। CCTV फुटेज में वास्तविक स्थिति स्पष्ट दिखाई देती है।फिर भी उस साक्ष्य को नजरअंदाज किया जा रहा है।

 सरपंच पर हमला

मामले में सरपंच पद का दुरुपयोग कर प्रभाव एवं दबाव बनाया जा रहा है। जिससे एकतरफा कार्यवाही हो रही है।

cm24news

आप सभी का हमारे वेबसाइट पर हार्दिक स्वागत है आपको इस वेबसाइट पर छत्तीसगढ़ से जुड़े आवश्यक न्यूज़ एवं अपडेट देखने को मिलेंगे इस वेबसाइट में अलग-अलग वर्गों की रूचि का ख्याल रखते हुए हम खबरों का चयन करते हैं। समसामयिक खबरों के अलावे हम राजनीति, ब्यूरोक्रेसी, अपराध, बिजनेज, गैजेट, आध्यात्म, मनोरंजन, खेलकूद से जुड़ी खबरें आप तक पहुंचाते हैं। देश में कर्मचारी व शिक्षकों का एक बड़ा वर्ग है, उनसे जुडी खबरों को भी हम प्रमुखता की श्रेणी में रखते हैं। युवाओं को रोजगार संबंधी सूचना तत्काल मिले, इसे लेकर भी हमने अपनी वेबसाइट में जॉब/शिक्षा का एक अलग कॉलम रखा है, ताकि युवाओं को रोजगार संबंधी सूचनाएं मिल सके। ~ CM24News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles