Chhattisgarh NewsEntertainment News

सिमगा ग्रामीण परिक्षेत्र के चितावर धाम में साहू समाज का भव्य पदभार ग्रहण समारोह संपन्न

सिमगा :
सिमगा ग्रामीण परिक्षेत्र के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल चितावर धाम में साहू समाज का पदभार ग्रहण समारोह भव्य, गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर समाज के जिला, तहसील, परिक्षेत्र एवं ग्रामीण स्तर के पदाधिकारियों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सुनील साहू, जिला अध्यक्ष साहू समाज बलौदा बाजार रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत मां कर्मा की पूजा-अर्चना एवं दीप प्रज्वलन के साथ की गई। इसके पश्चात नव-नियुक्त पदाधिकारियों ने समाज हित में ईमानदारी, निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करने की शपथ ली।


समारोह में संध्या साहू (जिला महिला उपाध्यक्ष), अनुपमा साहू (जिला महिला संगठन सचिव), पूर्व तहसील अध्यक्ष बाबूलाल साहू, तहसील अध्यक्ष रामनाथ साहू, पूर्व परिक्षेत्र अध्यक्ष सुरेश साहू, सिमगा ग्रामीण परिक्षेत्र अध्यक्ष शेषनारायण साहू, दामाखेड़ा परिक्षेत्र अध्यक्ष मांधाता साहू, हथबंद परिक्षेत्र अध्यक्ष कुंजाराम साहू, लक्ष्मना परिक्षेत्र अध्यक्ष सुशील साहू, रामबिलास साहू, तहसील महिला उपाध्यक्ष सावित्री साहू, सचिव बिसाहू साहू, भाटापारा नगर अध्यक्ष राजेश साहू, पूर्व परिक्षेत्र अध्यक्ष हेमलाल साहू, परिक्षेत्र उपाध्यक्ष समेलाल साहू सहित समाज के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं प्रतिनिधि उपस्थित रहे।


इसके अतिरिक्त ग्रामीण अध्यक्ष रमेश साहू, दीपक साहू, नरेश साहू, महेंद्र साहू, दयाराम साहू, राधे साहू, दुर्गा साहू, लीलाधर साहू (मनोज), केवल साहू, जीवन साहू, प्रेमलाल साहू तथा तहसील मीडिया प्रभारी ओंकार साहू, बसंत साहू की सक्रिय सहभागिता भी रही।

img 20260208 wa00193695878553163054903 - img 20260208 wa00193695878553163054903


मुख्य अतिथि सुनील साहू ने अपने संबोधन में कहा कि साहू समाज की सबसे बड़ी शक्ति उसकी एकता है। उन्होंने शिक्षा, सामाजिक समरसता, युवाओं की सक्रिय भागीदारी एवं महिला सशक्तिकरण पर विशेष जोर देते हुए समाज को संगठित होकर आगे बढ़ने का आह्वान किया। साथ ही नव-नियुक्त पदाधिकारियों से समाज की जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी निष्ठा से करने की अपेक्षा जताई।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने समाज के सर्वांगीण विकास, परंपराओं के संरक्षण एवं सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन पर अपने विचार रखे। उपस्थित जनसमूह ने आयोजन को सफल बनाने में सक्रिय सहयोग प्रदान किया।
अंत में आयोजकों द्वारा आभार प्रदर्शन किया गया। समारोह का समापन सौहार्दपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ।

img 20260208 wa00225866382664761137624 - img 20260208 wa00225866382664761137624

cm24news

आप सभी का हमारे वेबसाइट पर हार्दिक स्वागत है आपको इस वेबसाइट पर छत्तीसगढ़ से जुड़े आवश्यक न्यूज़ एवं अपडेट देखने को मिलेंगे इस वेबसाइट में अलग-अलग वर्गों की रूचि का ख्याल रखते हुए हम खबरों का चयन करते हैं। समसामयिक खबरों के अलावे हम राजनीति, ब्यूरोक्रेसी, अपराध, बिजनेज, गैजेट, आध्यात्म, मनोरंजन, खेलकूद से जुड़ी खबरें आप तक पहुंचाते हैं। देश में कर्मचारी व शिक्षकों का एक बड़ा वर्ग है, उनसे जुडी खबरों को भी हम प्रमुखता की श्रेणी में रखते हैं। युवाओं को रोजगार संबंधी सूचना तत्काल मिले, इसे लेकर भी हमने अपनी वेबसाइट में जॉब/शिक्षा का एक अलग कॉलम रखा है, ताकि युवाओं को रोजगार संबंधी सूचनाएं मिल सके। ~ CM24News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles