Chhattisgarh NewsLatest NewsPolitical News

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राज्यसभा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा से की सौजन्य भेंट, दी होली की शुभकामनाएं


रायपुर : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री निवास में आज विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ से राज्यसभा के लिए भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा से सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने उन्हें होली की शुभकामनाएं देते हुए राज्यसभा के लिए नामित किए जाने पर बधाई और शुभकामनाएं दीं।


बता दे कि मुख्यमंत्री श्री साय ने विश्वास व्यक्त किया कि श्रीमती वर्मा उच्च सदन में छत्तीसगढ़ की जनभावनाओं, प्रदेश के हितों और विकास से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को पूरी दृढ़ता, स्पष्टता और संवेदनशीलता के साथ उठाएंगी। उन्होंने कहा कि राज्यसभा में उनका अनुभव और नेतृत्व प्रदेश को नई दिशा देने में सहायक सिद्ध होगा।

img 20260304 wa00084051026857598637564 - img 20260304 wa00084051026857598637564


ज्ञात हो कि इस दौरान वन मंत्री केदार कश्यप, महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, सुशांत शुक्ला, राम गर्ग सहित अन्य जनप्रतिनिधि और सहयोगी उपस्थित रहे। सभी ने होली के पावन अवसर पर एक-दूसरे को रंगों की शुभकामनाएं देते हुए सौहार्द और अपनत्व का संदेश साझा किया।
मुख्यमंत्री निवास में आयोजित इस आत्मीय भेंट ने राजनीतिक संवाद के साथ-साथ त्योहार की उमंग को भी और अधिक सजीव बना

cm24news

आप सभी का हमारे वेबसाइट पर हार्दिक स्वागत है आपको इस वेबसाइट पर छत्तीसगढ़ से जुड़े आवश्यक न्यूज़ एवं अपडेट देखने को मिलेंगे इस वेबसाइट में अलग-अलग वर्गों की रूचि का ख्याल रखते हुए हम खबरों का चयन करते हैं। समसामयिक खबरों के अलावे हम राजनीति, ब्यूरोक्रेसी, अपराध, बिजनेज, गैजेट, आध्यात्म, मनोरंजन, खेलकूद से जुड़ी खबरें आप तक पहुंचाते हैं। देश में कर्मचारी व शिक्षकों का एक बड़ा वर्ग है, उनसे जुडी खबरों को भी हम प्रमुखता की श्रेणी में रखते हैं। युवाओं को रोजगार संबंधी सूचना तत्काल मिले, इसे लेकर भी हमने अपनी वेबसाइट में जॉब/शिक्षा का एक अलग कॉलम रखा है, ताकि युवाओं को रोजगार संबंधी सूचनाएं मिल सके। ~ CM24News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles