Chhattisgarh NewsInternational News

खरोरा में 13 को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम का आयोजन

जुटेंगे समाज के सफल महिलाएं सजेगा समाजसेवी व राजनीतिक प्रतिनिधियों से मंच

तिल्दा-नेवरा/रायपुर ग्रामीण :
भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा जिला रायपुर ग्रामीण द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर 13 मार्च 2026, शुक्रवार को एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन पूर्व विधायक कार्यालय खरोरा में दोपहर 2 बजे से किया जाएगा, जिसमें क्षेत्र की कई प्रमुख महिला जनप्रतिनिधि और पदाधिकारी शामिल होंगी।

इस अवसर कार्यक्रम की मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा होंगी, जबकि धरसीवा विधानसभा के विधायक अनुज शर्मा विशिष्ट रूप से उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम में महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष विभा अवस्थी मुख्य वक्ता के रूप में महिलाओं को संबोधित करेंगी।

बता दे कि इसके अलावा कार्यक्रम में प्रदेश कोषाध्यक्ष महिला मोर्चा भारती बांगाल, प्रदेश मंत्री सविता चंद्राकर और मन की बात की प्रदेश प्रभारी प्रीति परगनिहा भी वक्ता के रूप में अपनी बात रखेंगी।

वही कार्यक्रम में पिछड़ा वर्ग उपाध्यक्ष चंद्रकांति वर्मा, जिला प्रभारी सुरेंद्र पाटनी, जिलाध्यक्ष रायपुर ग्रामीण श्याम नारंग, पूर्व विधायक देवजी भाई पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष नवीन अग्रवाल, जिला पंचायत सभापति सरोज चंद्रवंशी, जनपद अध्यक्ष टिकेश्वर मनहरे, जनपद उपाध्यक्ष दुलारी सुरेंद्र वर्मा, नगर पंचायत अध्यक्ष सुनीता सोनी तथा मंडल अध्यक्ष सोना वर्मा विशेष अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

गौरतलब हो कि कार्यक्रम के माध्यम से महिलाओं के सशक्तिकरण, अधिकारों और समाज में उनकी भूमिका पर विचार-विमर्श किया जाएगा।
कार्यक्रम के आयोजन की जिम्मेदारी जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा रायपुर ग्रामीण रश्मि वर्मा, महामंत्री ओमकुमारी साहू तथा जिला महामंत्री स्वाति वर्मा के नेतृत्व में की जा रही है।अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस

इस अवसर आयोजकों ने क्षेत्र की महिलाओं एवं नागरिकों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है।

cm24news

आप सभी का हमारे वेबसाइट पर हार्दिक स्वागत है आपको इस वेबसाइट पर छत्तीसगढ़ से जुड़े आवश्यक न्यूज़ एवं अपडेट देखने को मिलेंगे इस वेबसाइट में अलग-अलग वर्गों की रूचि का ख्याल रखते हुए हम खबरों का चयन करते हैं। समसामयिक खबरों के अलावे हम राजनीति, ब्यूरोक्रेसी, अपराध, बिजनेज, गैजेट, आध्यात्म, मनोरंजन, खेलकूद से जुड़ी खबरें आप तक पहुंचाते हैं। देश में कर्मचारी व शिक्षकों का एक बड़ा वर्ग है, उनसे जुडी खबरों को भी हम प्रमुखता की श्रेणी में रखते हैं। युवाओं को रोजगार संबंधी सूचना तत्काल मिले, इसे लेकर भी हमने अपनी वेबसाइट में जॉब/शिक्षा का एक अलग कॉलम रखा है, ताकि युवाओं को रोजगार संबंधी सूचनाएं मिल सके। ~ CM24News

Leave a Reply

Related Articles