Chhattisgarh NewsLatest News

कलश यात्रा के साथ हुआ सामूहिक विवाह, 34 जोड़ों ने लिए सात फेरे

बलौदाबाजार : तहसील साहू संघ बलौदाबाजार तथा परिक्षेत्र बलौदाबाजार, रिसदा, अर्जुनी और नगर बलौदाबाजार के संयुक्त तत्वावधान में ग्राम कंजी में गुरुवार को भव्य सामूहिक आदर्श विवाह समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर साहू समाज सहित अन्य समाजों के कुल 34 जोड़े वैदिक मंत्रोच्चार और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ परिणय सूत्र में बंधकर अपने नए जीवन की शुरुआत की। यह समारोह पूरे क्षेत्र के लिए सामाजिक एकता, सादगी और सहयोग की मिसाल बनकर सामने आया।

img 20260313 wa00106167340874610207670 - img 20260313 wa00106167340874610207670


कार्यक्रम की शुरुआत माता कर्मा की पूजा-अर्चना के साथ की गई। इसके पश्चात पारंपरिक कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर गांव की गलियों में शोभायात्रा निकाली। इस यात्रा के माध्यम से समाज में एकता, परंपरा और संस्कार का संदेश दिया गया।


अगले क्रम मे विवाह समारोह की मुख्य रस्में प्रारंभ हुईं, जहां सभी 34 जोड़े वैदिक मंत्रों और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ विवाह बंधन में बंधे। पंडित के मंत्रोच्चार और परिवारजनों की उपस्थिति में वर-वधू ने सात फेरे लेकर एक-दूसरे के साथ जीवनभर साथ निभाने का संकल्प लिया।
समारोह में पहुंचे अतिथियों का आयोजकों और पदाधिकारियों द्वारा फूलमाला और प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानपूर्वक स्वागत किया गया। अतिथियों ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद और शुभकामनाएं देते हुए उनके सुखद, समृद्ध और मंगलमय दांपत्य जीवन की कामना की।


इस अवसर पर कसडोल विधायक संदीप साहू ने कहा कि सामूहिक विवाह की यह परंपरा साहू समाज के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने बताया कि सन 1975 में साहू समाज ने केवल 5 जोड़ों के विवाह से इस अभियान की शुरुआत की थी, जो आज एक बड़े सामाजिक आंदोलन का रूप ले चुका है। उन्होंने कहा कि सामूहिक विवाह से अनावश्यक दिखावा और फिजूलखर्ची कम होती है तथा समाज में आपसी

गौरतलब हो कि भाईचारा और समरसता को बढ़ावा मिलता है।वहीं प्रदेश साहू संघ के अध्यक्ष डॉ. नीरेंद्र साहू ने भी इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि सामूहिक विवाह सामाजिक एकता और सहयोग की भावना को मजबूत करने वाला महत्वपूर्ण आयोजन है। उन्होंने कहा कि आज के समय में जहां विवाह समारोहों में अत्यधिक खर्च का चलन बढ़ रहा है, ऐसे आयोजन समाज को सादगी, संस्कार और सहयोग का संदेश देते हैं।


कार्यक्रम को विधायक इन्द्र साव ने भी संबोधित करते हुए सामूहिक विवाह की इस परंपरा को प्रेरणादायक बताया। उन्होंने कहा कि हमारे पुरखों ने जो सपना देखा था, उसे आज समाज साकार कर रहा है और इस परंपरा को निरंतर आगे बढ़ाने की आवश्यकता है।

img 20260313 wa00125242867114609201443 - img 20260313 wa00125242867114609201443


इस अवसर पर जिला साहू संघ अध्यक्ष सुनील साहू, पूर्व विधायक प्रमोद शर्मा, पूर्व विधायक डॉ. सनम जांगड़े, नगर पालिका अध्यक्ष अशोक जैन, संरक्षक रेवाराम साहू सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
साथ ही पवन साहू, राजाराम साहू, सुमन योगेश वर्मा, संध्या साहू, सुशील साहू, अनुपा साहू, जीवनलाल साहू, पुनीत राम साहू, शिव नारायण साहू, गोमती पारस साहू, बी.पी. साहू, पारसमणी साहू, दिनेश साहू, विष्णु साहू, बलदाऊ साहू, डेरहाराम साहू, टीकाराम साहू, धन्नू साहू, सीताराम साहू, बीरबल साहू, राजेश साहू, लेखराम साहू, हेमलाल साहू, सम्पत साहू, सुंदर साहू, ताराचंद साहू, ललिता साहू, गंगा साहू, ईश्वर साहू, विरेंद्र साहू, डॉ. रामकुमार, भोला साहू, रामनाथ साहू, भुवन साहू, शेषनारायण साहू, धनेश्वर साहू, कुंजराम साहू, केशव साहू तथा पत्रकार ओंकार साहू सहित साहू समाज के अनेक पदाधिकारी और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

cm24news

आप सभी का हमारे वेबसाइट पर हार्दिक स्वागत है आपको इस वेबसाइट पर छत्तीसगढ़ से जुड़े आवश्यक न्यूज़ एवं अपडेट देखने को मिलेंगे इस वेबसाइट में अलग-अलग वर्गों की रूचि का ख्याल रखते हुए हम खबरों का चयन करते हैं। समसामयिक खबरों के अलावे हम राजनीति, ब्यूरोक्रेसी, अपराध, बिजनेज, गैजेट, आध्यात्म, मनोरंजन, खेलकूद से जुड़ी खबरें आप तक पहुंचाते हैं। देश में कर्मचारी व शिक्षकों का एक बड़ा वर्ग है, उनसे जुडी खबरों को भी हम प्रमुखता की श्रेणी में रखते हैं। युवाओं को रोजगार संबंधी सूचना तत्काल मिले, इसे लेकर भी हमने अपनी वेबसाइट में जॉब/शिक्षा का एक अलग कॉलम रखा है, ताकि युवाओं को रोजगार संबंधी सूचनाएं मिल सके। ~ CM24News

Leave a Reply

Related Articles