
ऑस्कर 2026: नॉमिनीज को मिलेगा 3.20 करोड़ रुपये का लग्ज़री ‘एवरीबडी विन्स’ गिफ्ट बैग
मुम्बई /हॉलीवुड : सिनेमा की दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित अवॉर्ड समारोह Academy Awards (ऑस्कर) के 98वें संस्करण की घोषणा में अब सिर्फ चार दिन शेष रह गए हैं। 98th Academy Awards का आयोजन रविवार, 15 मार्च 2026 को हॉलीवुड स्थित Dolby Theatre में किया जाएगा। इस समारोह में साल 2025 की बेहतरीन फिल्मों, कलाकारों और तकनीकी विशेषज्ञों को 24 अलग-अलग श्रेणियों में सम्मानित किया जाएगा।
बता दे कि ऑस्कर अवॉर्ड के साथ-साथ हर साल एक खास चीज़ भी चर्चा में रहती है। नॉमिनीज को दिया जाने वाला लग्ज़री गिफ्ट बैग। इसे ‘Everybody Wins’ गिफ्ट बैग कहा जाता है। यह बैग जीतने वालों के साथ-साथ प्रमुख कैटेगरी के सभी नॉमिनीज को दिया जाता है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ऑस्कर 2026 के लिए तैयार किए गए इस खास गिफ्ट बैग की कीमत कथित तौर पर करीब 3.20 करोड़ रुपये बताई जा रही है। हर साल की तरह इस बार भी इसमें कई महंगे और लग्ज़री आइटम शामिल किए गए हैं।

जानकारी के अनुसार इस गिफ्ट बैग में लग्ज़री वेकेशन पैकेज, हाई-एंड स्किनकेयर और ब्यूटी प्रोडक्ट्स, प्रीमियम फूड-ड्रिंक आइटम, डिजाइनर एक्सेसरीज़, वेलनेस ट्रीटमेंट और कई ब्रांडेड गिफ्ट वाउचर शामिल होंगे। इसके अलावा कुछ खास अनुभव आधारित गिफ्ट जैसे स्पा ट्रीटमेंट, प्राइवेट ट्रिप और एक्सक्लूसिव सर्विस पैकेज भी इसमें दिए जा सकते हैं।
ऑस्कर का यह गिफ्ट बैग हर साल चर्चा का विषय बनता है, क्योंकि इसकी कीमत और इसमें शामिल लग्ज़री सुविधाएं लोगों को चौंका देती हैं। यही वजह है कि दुनिया भर के फिल्म प्रेमियों की नजरें अब 15 मार्च 2026 को होने वाले इस भव्य समारोह पर टिकी हुई हैं।





