Chhattisgarh NewsLatest NewsPolitical News

मुख्यमंत्री श्री साय ने भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नवीन से की सौजन्य भेंट, स्थापना दिवस की दी शुभकामनाएं

रायपुर 7 अप्रैल 2026 : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने नई दिल्ली प्रवास के दौरान भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नवीन से सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

img 20260407 wa0009667382465508756219 - img 20260407 wa0009667382465508756219

बता दे कि मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सेवा, समर्पण और राष्ट्रहित के मूल्यों पर आधारित एक सशक्त विचारधारा का प्रतिनिधित्व करने वाली पार्टी है। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी की भावी रणनीतियों, संगठनात्मक विषयों तथा देश के समग्र और समावेशी विकास से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नवीन के मार्गदर्शन में भाजपा संगठन निरंतर सशक्त हो रहा है और देशभर में जनसेवा के कार्यों को नई गति एवं दिशा मिल रही है।
उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि श्री नितिन नवीन के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी संगठनात्मक रूप से और अधिक सुदृढ़ होकर राष्ट्र निर्माण में अपनी प्रभावी भूमिका का निर्वहन करती रहेगी तथा विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में अग्रणी भूमिका निभाएगी।

cm24news

आप सभी का हमारे वेबसाइट पर हार्दिक स्वागत है आपको इस वेबसाइट पर छत्तीसगढ़ से जुड़े आवश्यक न्यूज़ एवं अपडेट देखने को मिलेंगे इस वेबसाइट में अलग-अलग वर्गों की रूचि का ख्याल रखते हुए हम खबरों का चयन करते हैं। समसामयिक खबरों के अलावे हम राजनीति, ब्यूरोक्रेसी, अपराध, बिजनेज, गैजेट, आध्यात्म, मनोरंजन, खेलकूद से जुड़ी खबरें आप तक पहुंचाते हैं। देश में कर्मचारी व शिक्षकों का एक बड़ा वर्ग है, उनसे जुडी खबरों को भी हम प्रमुखता की श्रेणी में रखते हैं। युवाओं को रोजगार संबंधी सूचना तत्काल मिले, इसे लेकर भी हमने अपनी वेबसाइट में जॉब/शिक्षा का एक अलग कॉलम रखा है, ताकि युवाओं को रोजगार संबंधी सूचनाएं मिल सके। ~ CM24News

Leave a Reply

Related Articles