
अमेरिका-ईरान के बीच तनाव पर विराम, 14 दिन के सीजफायर पर बनी सहमति
रायपुर : अमेरिका और ईरान के बीच लंबे समय से जारी तनाव और टकराव के बीच राहत भरी खबर सामने आई है। लगभग 40 दिनों तक चले संघर्ष के बाद दोनों देशों के बीच 14 दिनों के अस्थायी सीजफायर (युद्धविराम) पर सहमति बन गई है।

सूत्रों के अनुसार, इस समझौते के तहत ईरान ने रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण होर्मुज स्ट्रेट को खोलने पर भी सहमति जताई है। यह कदम वैश्विक स्तर पर तेल और गैस आपूर्ति के लिए बेहद अहम माना जा रहा है। इससे अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्थिरता आने और ऊर्जा संकट में कुछ राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
दुनिया के लिए सरदर्द बना रहा इस महायुद्ध के बारे में विशेषज्ञों का मानना है कि यह सीजफायर दोनों देशों के बीच संवाद का रास्ता खोल सकता है और भविष्य में स्थायी शांति की दिशा में एक सकारात्मक पहल साबित हो सकता है। हालांकि, हालात अभी भी संवेदनशील बने हुए हैं और अंतरराष्ट्रीय समुदाय की नजरें इस समझौते के क्रियान्वयन पर टिकी हुई हैं।
जानकारी के मुताबिक , इस अस्थायी समझौते से क्षेत्र में तनाव कम होने और आम नागरिकों को राहत मिलने की उम्मीद है।





