
ब्रेकिंग : छत्तीसगढ़ में शिक्षकीय पदों पर 5000 भर्तियों की घोषणा, युवाओं के लिए बड़ा अवसर
रायपुर : छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य के युवाओं के लिए बड़ी सौगात देते हुए शिक्षकीय पदों पर लगभग 5000 भर्तियों की घोषणा की है। इस फैसले से शिक्षा क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर खुलेंगे और स्कूलों में शिक्षकों की कमी को दूर करने में मदद मिलेगी।

बता दे कि जारी जानकारी के अनुसार, सहायक शिक्षक के कुल 2292 पदों पर भर्ती की जाएगी। इनमें से 795 पद ई-संवर्ग शालाओं के लिए और 1497 पद टी-संवर्ग शालाओं के लिए निर्धारित किए गए हैं। इसके अलावा व्याख्याता एवं शिक्षक पदों के लिए अलग से विज्ञापन जारी किया जाएगा।
भर्ती प्रक्रिया का आयोजन छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) द्वारा किया जाएगा। संभावित परीक्षा तिथि 11 अक्टूबर 2026 निर्धारित की गई है। विस्तृत विज्ञापन और आवेदन से जुड़ी जानकारी व्यापम की आधिकारिक वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in और eduportal.cg.nic.in पर जल्द जारी की जाएगी।
अवगत हो कि सरकार के इस फैसले से प्रदेश के हजारों युवाओं को सरकारी नौकरी पाने का मौका मिलेगा। साथ ही, शिक्षा व्यवस्था को मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
महत्वपूर्ण बिंदु :
कुल पद: 5000 (शिक्षकीय वर्ग)
सहायक शिक्षक: 2292 पद
ई-संवर्ग: 795 पद
टी-संवर्ग: 1497 पद
परीक्षा आयोजन: छत्तीसगढ़ व्यापम
संभावित परीक्षा तिथि: 11 अक्टूबर 2026
छत्तीसगढ़ सरकार के द्वारा की जा रही यह भर्ती अभियान न केवल युवाओं के लिए रोजगार का बड़ा अवसर है, बल्कि राज्य की शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।





