Chhattisgarh NewsCrime NewsLatest NewsPolitical News

छत्तीसगढ़ उत्थान समिति के प्रदेश संयोजक संदीप वर्मा के बारे में सोशल मीडिया पर भ्रामक प्रचार पर कार्रवाई की मांग थाना प्रभारी से किये


तिल्दा-नेवरा  : तिल्दा नेवरा के समीपस्थ क्षेत्र के छत्तीसगढ़ उत्थान समिति के प्रदेश संयोजक संदीप वर्मा ने वीडियो को एडिट करके, कथित रूप से छवि धूमिल करने की कोशिश के मामले में, थाना तिल्दा-नेवरा थाना प्रभारी रमाकांत तिवारी को सरोरा निवासी व्यक्ति के नामजद और अन्य लोगो पर क़ानूनी कार्यवाही हेतु आवेदन दिया है। जिसमे कहां गया है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की जाये।


बता दे कि इस मामले में छत्तीसगढ़ उत्थान समिति के प्रदेश संयोजक संदीप वर्मा ने तिल्दा-नेवरा थाना प्रभारी रमाकांत तिवारी को दिए गए। आवेदन में कहा कि मेरे द्वारा संभव स्टील ट्यूब्स सरोरा के जनसुनवाई में भाषण दिया गया था। उसे तोड़ मरोड़ ,एडिट करके आधा अधूरा , सरोरा निवासी व्यक्ति द्वारा सोशल मीडिया माध्यमों में उनका नाम उछालकर भ्रामक प्रचार किया जा रहा है।

img 20260420 wa00155320863769373665540 - img 20260420 wa00155320863769373665540

वही आगे संदीप वर्मा ने बताया की यह उनकी धार्मिक और सामाजिक छवि को धूमिल करने की सोची-समझी साजिश है । इस अवसर पर थाना तिल्दा नेवरा में संदीप वर्मा के साथ खुबदास वैष्णव पूर्व सरपंच टोहड़ा, कृष्णकुमार वर्मा सरपंच टंडवा,दयालु साहू, सोनू शर्मा,अजय जांगड़े,दुर्गेश साहू, नंदू वर्मा,दमन साहू, तरुण साहू उपस्थित रहे।

cm24news

आप सभी का हमारे वेबसाइट पर हार्दिक स्वागत है आपको इस वेबसाइट पर छत्तीसगढ़ से जुड़े आवश्यक न्यूज़ एवं अपडेट देखने को मिलेंगे इस वेबसाइट में अलग-अलग वर्गों की रूचि का ख्याल रखते हुए हम खबरों का चयन करते हैं। समसामयिक खबरों के अलावे हम राजनीति, ब्यूरोक्रेसी, अपराध, बिजनेज, गैजेट, आध्यात्म, मनोरंजन, खेलकूद से जुड़ी खबरें आप तक पहुंचाते हैं। देश में कर्मचारी व शिक्षकों का एक बड़ा वर्ग है, उनसे जुडी खबरों को भी हम प्रमुखता की श्रेणी में रखते हैं। युवाओं को रोजगार संबंधी सूचना तत्काल मिले, इसे लेकर भी हमने अपनी वेबसाइट में जॉब/शिक्षा का एक अलग कॉलम रखा है, ताकि युवाओं को रोजगार संबंधी सूचनाएं मिल सके। ~ CM24News

Leave a Reply

Related Articles