Chhattisgarh NewsLatest NewsPolitical News

ब्रेकिंग : भाजपा महिला मोर्चा की 20 को राजधानी में जन आक्रोश यात्रा नारी शक्ति वंदन विधेयक को लेकर

रायपुर  : छत्तीसगढ़ के भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष विभा अवस्थी ने कहा है कि नारी शक्ति वन्दन अधिनियम का विरोध करने पर कांग्रेस व विपक्षी दलों के खिलाफ एक उग्र जन आक्रोश यात्रा कल 20 अप्रैल को राजधानी में निकाली जाएगी। यात्रा में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव, उप मुख्यमंत्री अरुण साव, कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, महिला सांसद त्रय रूपकुमारी चौधरी, कमलेश जांगड़े व लक्ष्मी वर्मा सहित सभी जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी व कार्यकर्ता शिरकत करेंगे। यात्रा अपराह्न 3 बजे बलबीर जुनेजा इनडोर स्टेडियम से निकलेगी और सुभाष स्टेडियम जाएगी, जहाँ सभा रखी गई है।

गौरतलब हो कि भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती अवस्थी ने बताया कि जन आक्रोश यात्रा को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री देव ने एकात्म परिसर स्थित भाजपा कार्यालय में एक बैठक रविवार को ली और यात्रा की तैयारियों की समीक्षा कर कार्यक्रम की सफलता के लिए मार्गदर्शन किया। बैठक में प्रदेश महामंत्री त्रय यशवन्त जैन, डॉ. नवीन मार्कण्डेय व अखिलेश सोनी, विधायक सुनील सोनी, रायपुर शहर जिला भाजपा अध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर समेत सभी भाजपा पार्षद व पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव, प्रदेश महामंत्री त्रय यशवन्त जैन, डॉ. नवीन मार्कण्डेय व अखिलेश सोनी, विधायक सुनील सोनी, रायपुर शहर जिला भाजपा अध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर समेत सभी भाजपा पार्षदों व पदाधिकारियों ने सभा स्थल पहुँचकर तैयारियों का जायजा लिया।

भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती अवस्थी ने कहा कि नारी शक्ति वन्दन अधिनियम का विरोध करने पर प्रदेश की मातृशक्ति में गहन आक्रोश है। 20 अप्रैल को प्रदेश में जन आक्रोश महिला पदयात्रा के बाद 23 एवं 24 अप्रैल को प्रदेशभर में जन आक्रोश महिला सम्मेलन रखे जाएंगे। 26 एवं 27 अप्रैल को मंडल स्तर पर पुतला दहन किया जाएगा।

cm24news

आप सभी का हमारे वेबसाइट पर हार्दिक स्वागत है आपको इस वेबसाइट पर छत्तीसगढ़ से जुड़े आवश्यक न्यूज़ एवं अपडेट देखने को मिलेंगे इस वेबसाइट में अलग-अलग वर्गों की रूचि का ख्याल रखते हुए हम खबरों का चयन करते हैं। समसामयिक खबरों के अलावे हम राजनीति, ब्यूरोक्रेसी, अपराध, बिजनेज, गैजेट, आध्यात्म, मनोरंजन, खेलकूद से जुड़ी खबरें आप तक पहुंचाते हैं। देश में कर्मचारी व शिक्षकों का एक बड़ा वर्ग है, उनसे जुडी खबरों को भी हम प्रमुखता की श्रेणी में रखते हैं। युवाओं को रोजगार संबंधी सूचना तत्काल मिले, इसे लेकर भी हमने अपनी वेबसाइट में जॉब/शिक्षा का एक अलग कॉलम रखा है, ताकि युवाओं को रोजगार संबंधी सूचनाएं मिल सके। ~ CM24News

Leave a Reply

Related Articles