
तार चोर शातिर अपराधीयों को तिल्दा पुलिस ने किया गिरफ्तार चोरी के सामान के साथ
तिल्दा नेवरा : छत्तीसगढ़ के जिला रायपुर के क्षेत्र विकासखंड तिल्दा नेवरा के समीपस्थ बिजली वायर चोरी करने वालों के विरुद्ध तिल्दा पुलिस की बड़ी कार्यवाही
बिजली पोल तोड़कर वायर चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा, गिरोह के 04 सदस्य गिरफ्तार। इस
गिरोह के द्वारा थाना तिल्दा नेवरा एवं खरोरा क्षेत्र के अलग – अलग ग्रामों में बिजली पोल तोड़कर वायर चोरी करने की कुल 05 घटनाओं को दिया गया है। सभी आरोपी पूर्व में विभिन्न प्रकरणों में रह चुके है जेल में।

बता दे कि इस मामले में इन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की एल्यूमिनियम वायर, केबल वायर, व्ही क्रॉस एंगल, एल्यूमिनियम कटर मशीन तथा घटना में प्रयुक्त ओमनी कार एवं दोपहिया वाहन किया गया है जप्त।
जप्त सामानो की कुल कीमत है लगभग 7,00,000/- रूपये
आरोपियों के विरूद्ध थाना तिल्दा नेवरा में एवं खरोरा में धारा 303(2), 324(4), 3(5) बीएनएस एवं लोकसंपत्ति नुकसानी निवारण अधिनियम की धारा 03 के तहत् कुल 05 प्रकरण है दर्ज।
गौरतलब हो कि अनिल कुमार वर्मा, कनिष्ठ यंत्री, ने थाना तिल्दा नेवरा में रिपोर्ट दर्ज कराई कि ग्राम कोनारी (रामदूत इस्पात के पीछे) में किसानों के कृषि पम्प कनेक्शन हेतु अज्ञात व्यक्तियों द्वारा बिजली व्यवस्था को भारी नुकसान पहुंचाया गया है। मौके पर निरीक्षण करने पर पाया गया कि सीमेंट (PCC) पोल तोड़ दिए गए थे। तथा केबल गायब थे। अज्ञात चोरों द्वारा बिजली के तार काटकर चोरी कर ले गए थे। जिससे बिजली लाइन बाधित हो गई थी । प्रार्थी की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपियों की खोजबीन चालू किया गया।
वही इस घटना को पुलिस अधीक्षक ग्रामीण रायपुर द्वारा गंभीरता से लेते हुये अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, नगर पुलिस अधीक्षक विधानसभा वीरेन्द्र चतुर्वेदी तथा थाना प्रभारी तिल्दा नेवरा रमाकांत तिवारी को अज्ञात आरोपियों की शीघ्र पतासाजी कर गिरफ्तार करने निर्देशित किया गया। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन एवं थाना प्रभारी तिल्दा नेवरा के नेतृत्व में थाना तिल्दा नेवरा पुलिस की टीम द्वारा घटना के संबंध में अहम सुराग लगे और आरोपी पकड़े गए चारों आरोपियों से पूछताछ में यह भी सामने आया कि उन्होंने इसी तरीके से वर्ष 2025 में थाना तिल्दा नेवरा क्षेत्र के ग्राम चांपा खार एवं ग्राम कोनारी में लगे बिजली पोल को तोड़कर तार व कंडक्टर की चोरी की थी ,थाना खरोरा क्षेत्र में भी बिजली पोल को तोड़कर तार व कंडक्टर चोरी की दो घटनाओं को अंजाम दिया गया, जिसका अपराध पंजीबद्ध हैं। चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की एल्यूमिनियम वायर - 5500 मीटर, केबल वायर - 30 मीटर, व्ही क्रॉस एंगल - 04 नग, एल्यूमिनियम कटर मशीन - 02 नग तथा घटना में प्रयुक्त 01 नग ओमनी कार एवं 01 नग दोपहिया वाहन जुमला कीमती लगभग 7,00,000/- रूपये जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही किया गया। आरोपी देव प्रसाद पारधी पूर्व में थाना तिल्दा नेवरा से आबकारी एक्ट तथा थाना खरोरा से मारपीट सहित कुल 03 प्रकरणों में जेल जा चुका है। आरोपी पंकज कुमार टंडन एवं हेमलाल धृतलहरे थाना विधानसभा से डकैती के प्रकरण में तथा आरोपी मनमोहन नारंग थाना मंदिर हसौद से दुष्कर्म के प्रकरण में पूर्व में जेल निरुद्ध रह चुके हैं।
गिरफ्तार आरोपी देव प्रसाद पारधी पिता देवगांव थाना खरोरा मनमोहन नारंग मंदिर हसौद जिला रायपुर।हेमलाल धृतलहरे मंदिरहसौद जिला रायपुर। पंकज कुमार टंडन दुर्ग।





