Chhattisgarh NewsCrime NewsLatest News

बहेसर तिल्दा में इंसानियत शर्मसार 5 साल की नाबालिक से दुष्कर्म कर फेका कांटो मे उठी आरोपी को फांसी की मांग

तिल्दा नेवरा/रायपुर : क्षेत्र में एक बेहद दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक व्यक्ति ने 6 साल की मासूम बच्ची जो अपने मामा के घर शादी में शामिल होने आई थी। जिसके साथ बर्बरता की तमाम हदें पार कर दींये है। इस दरिंदगी ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। जिससे क्षेत्र के लोगों में गहरी चिंता व भारी आक्रोश फैल गया है। यह मामला सिर्फ एक घटना ही नहीं, बल्कि समाज में बच्चों की सुरक्षा और संवेदनशीलता की गंभीर कमी को उजागर करता है। वही इसके आरोपी को सीधे फांसी की सजा देने की बात कही जा रही है।

img 20260430 wa00152802893036375248984 - img 20260430 wa00152802893036375248984

बता दे कि छत्तीसगढ़ में फिर एक दिल दहला देने वाली एक और घटना ने रायपुर जिले के तिल्दा नेवरा थाना क्षेत्र में झकझोर कर रख दिया है। यहां के समीपस्थ ग्राम बहेसर में एक 6 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ अनाचार का गंभीर मामला सामने आया है। इस जघन्य अपराध का आरोपी कोई और नहीं, बल्कि 32 वर्षीय राज कुमार वर्मा जो कि पडोस का रहने वाला है। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पर आक्रोशित लोगों को इस पर संतुष्टि नहीं मिली है।

img 20260430 wa00111909866388811612565 - img 20260430 wa00111909866388811612565

गौरतलब हो कि यह दर्दनाक घटना मे पिढीत मासूम बच्ची जो की अपने मामा के घर शादी में आई थी। जिसे बहला फुसला कर बुला कर दुष्कर्म कर गला घोटकर जांन से मारने की प्रयास किया। फिर कांटो के बीच बच्ची को उठा कर फेक दिया गया। तभी बच्ची के रोने की आवाज सुन कर ग्रामीण के युवको का नजर पडा। इस दिल दहलाने वाली घटना से बच्चियों और महिलाओं की सुरक्षा पर गम्भीर सवाल उठाती है। क्या हमारे समाज और पुलिस व्यवस्था में इतनी खामियां रह जाएंगी कि मासूमों की जान लगातार खतरे में रहे? हर दिन कोई न कोई बच्ची, महिला सुरक्षा की गुहार लगाती नजर आती है। सरकार, समाज और हर नागरिक को मिलकर इन कायर अपराधों को जड़ से खत्म करने के लिए सतर्क और संवेदनशील रहना होगा। बच्ची के अहित से हमारा समाज कलंकित होता है। जिसे दूर करना हम सबकी जिम्मेदारी है। न्याय तो दिलाना ही होगा। ताकि बहन, बेटी सुरक्षित और सम्मानित महसूस कर सकें ।

ज्ञात हो कि छत्तीसगढ़ के जिला रायपुर के क्षेत्र विकासखंड तिल्दा नेवरा के समीपस्थ ग्राम पंचायत बहेसर में एक मासूम बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। जो कि आज गुरुवार दोपहर नेवरा पुलिस एवं एफएसएल की टीम घटनास्थल पहुंची घटना स्थल को सील किया गया और टीम द्वारा बारीकी से जांच पड़ताल की जा रही है। वही तिल्दा-नेवरा पुलिस ने आरोपी को तो गिरफ्तार कर लिया गया है। लेकिन उसे अज्ञात स्थान पर रखा गया है। इधर घटना के बाद परिजन, ग्रामीण व क्षेत्रवासियों मे काफी आक्रोश व्याप्त है। जिसपर आरोपी को फांसीदेने की मांग तेज हो रही है।

इस मामले को लेकर क्राइम ब्रांच की टीम घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की जांच मे जुट गई है।

cm24news

आप सभी का हमारे वेबसाइट पर हार्दिक स्वागत है आपको इस वेबसाइट पर छत्तीसगढ़ से जुड़े आवश्यक न्यूज़ एवं अपडेट देखने को मिलेंगे इस वेबसाइट में अलग-अलग वर्गों की रूचि का ख्याल रखते हुए हम खबरों का चयन करते हैं। समसामयिक खबरों के अलावे हम राजनीति, ब्यूरोक्रेसी, अपराध, बिजनेज, गैजेट, आध्यात्म, मनोरंजन, खेलकूद से जुड़ी खबरें आप तक पहुंचाते हैं। देश में कर्मचारी व शिक्षकों का एक बड़ा वर्ग है, उनसे जुडी खबरों को भी हम प्रमुखता की श्रेणी में रखते हैं। युवाओं को रोजगार संबंधी सूचना तत्काल मिले, इसे लेकर भी हमने अपनी वेबसाइट में जॉब/शिक्षा का एक अलग कॉलम रखा है, ताकि युवाओं को रोजगार संबंधी सूचनाएं मिल सके। ~ CM24News

Leave a Reply

Related Articles