
बहेसर में 6 वर्षीय बच्ची से हैवानियत के आरोपी के खिलाफ फूटा कांग्रेसियो का गुस्सा कर रहे फांसी देने की मांग दिया ज्ञापन
तिल्दा नेवरा /रायपुर : छत्तीसगढ़ के जिला रायपुर के क्षेत्र विकासखंड तिल्दा नेवरा के समीपस्थ ग्राम पंचायत बहेसर में एक 6 साल की मासूम बच्ची के साथ हुए दुष्कर्म की घटना के विरोध में कांग्रेस पार्टी ने SDM आशुतोष देवांगन और थाना तिल्दा नेवरा में पुलिस अधिक्षक के नाम को ज्ञापन सौंपा गया। वही दोषी को फांसी की सजा देने की मांग करते हुए। कांग्रेसियो ने कहा की अपराधियों में कानून का कोई डर नहीं बचा है। बेखौफ मासूम बच्चे अपराधियों के निशाने पर हैं।आखिर कब तक मासूमों की सुरक्षा से समझौता होता रहेगा?दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जानी चाहिए।

बता दे कि इस दौरान ब्लाक कांग्रेस कमेटी ग्रामीण अध्यक्ष बलदाऊ साहू ने कहा कि फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमा चलाकर दोषी को फांसी की सजा दी जाए। साथी ही, उन्होंने कानून व्यवस्था को दुरुस्त कर देश के अंदर बहन-बेटियों को सुरक्षित माहौल देना सुनिश्चित करने की अपील की। उन्होंने कहा कि भाजपा ने कानून व्यवस्था को लेकर आज तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया है। अगर पीड़ित परिवार को न्याय नहीं मिलता है। तो आने वाले दिनों में हम उग्र आंदोलन करने की बात कही ।
इस जंगी विरोध प्रदर्शन मे ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अजितेश शर्मा ने कहा कि 6 वर्ष की बच्ची के साथ हुए दुष्कर्म मामले में दोषियों के खिलाफ जल्द से जल्द सख्त कार्रवाई हो। उन पर फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमा चलाकर फांसी की सजा दिलाई जाए। जिससे कि आने वाले समय में कोई भी हमारी बहन-बेटियों की तरफ आंख उठाकर ना देख पाए।आगे कहां कि आज देश के अंदर लगातार अपराध बढ़ते जा रहे हैं।
ज्ञात हो कि वही रायपुर जिला कोषाध्यक्ष मोती हिंदुजा ने कहा की ऐसे अपराधी का जिंदा रहना समाज के लिए कलंक होगा। ऐसे क्रूरतम अपराधी को जीने का अधिकार नहीं होना चाहिए। इसे फांसी ही मिलनी चाहिए।
यह दर्दनाक घटना महिला और बच्चियों की सुरक्षा पर गम्भीर सवाल उठाती है। क्या हमारे समाज और पुलिस व्यवस्था में इतनी खामियां रह जाएंगी कि मासूमों की जान लगातार खतरे में रहे? हर दिन कोई न कोई बच्ची, महिला सुरक्षा की गुहार लगाती नजर आती है। सरकार, समाज और हर नागरिक को मिलकर इन कायर अपराधों को जड़ से खत्म करने के लिए सतर्क और संवेदनशील रहना होगा। बच्ची के अहित से हमारा समाज कलंकित होता है। जिसे दूर करना हम सबकी जिम्मेदारी है। न्याय तो दिलाना ही होगा। ताकि बहन, बेटी सुरक्षित और सम्मानित महसूस कर सकें।
आज इस न्याय के साथ फांसी की मांग के साथ भारी जन आक्रोश में विशेष रूप से ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अजितेश शर्मा,ब्लॉक कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष बलदाऊ साहू, मोती हिंदुजा ,बहेसर सरपंच सेवक बर्मन ,लक्ष्मी नारायण वर्मा, हरी मारखण्डे ,देवा दास टंडन, के कृष्ण मूर्ति,तोरण जांगड़े , ओम ठाकुर, प्रशांत गुप्ता ,, कैलाश गांधी ,ओम ठाकुर ,, लाला शर्मा द्वारिका साहू , हेम लाल साहू , सहित अन्य कांग्रेसी उपस्थित हुए।





