Chhattisgarh NewsLatest News

तिल्दा शहर में ब्रह्माकुमारीज द्वारा आयोजित बच्चों के समर कैम्प का हुआ शुभारंभ


तिल्दा नेवरा : छत्तीसगढ़ के जिला रायपुर के क्षेत्र विकासखंड तिल्दा शहर में बच्चों के सर्वांगीण विकास हेतु ब्रह्माकुमारीज संस्था द्वारा आयोजित निःशुल्क समर कैम्प का शुभारंभ उत्साह और उमंग के साथ किया गया। कैम्प के उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में तिल्दा स्वास्थ्य केंद्र की वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. उमा पैकरा उपस्थित रहीं, वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में जेबी स्कूल्स के मैनेजिंग डायरेक्टर भ्राता श्रीकांत अग्रवाल जी ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ अतिथियों एवं ब्रह्माकुमारी बहनों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।

img 20260501 wa00127546198924844073576 - img 20260501 wa00127546198924844073576

ज्ञात हो कि इसके पश्चात बीके प्रियंका दीदी ने सभी उपस्थित जनों को कैम्प की रूपरेखा से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि इस कैम्प में बच्चों के लिए विभिन्न रोचक गतिविधियाँ, मनोरंजक खेल, मोटिवेशनल सत्र एवं ज्ञानवर्धक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिससे बच्चों के व्यक्तित्व का समग्र विकास हो सके।


मुख्य अतिथि डॉ. उमा पैकरा विशिष्ट अतिथि श्रीकांत अग्रवाल रहे बीके प्रियंका बहन ने बच्चों को ‘स्व-उन्नति प्रोग्रेस चार्ट’ के बारे में समझाया, जिसके माध्यम से बच्चे अपनी दैनिक दिनचर्या का मूल्यांकन करेंगे और अभिभावकों से हस्ताक्षर प्राप्त करेंगे।


पहले दिन का मुख्य सत्र “बीकम द एजेंट ऑफ चेंज” रहा, जिसमें बच्चों को उनके वास्तविक स्वरूप से परिचित कराया गया। उन्हें बताया गया कि नाम, जाति, धर्म या पद ही उनकी पहचान नहीं है, बल्कि वे एक चेतन ऊर्जा, एक चमकता हुआ सितारा अर्थात आत्मा हैं। आत्मा और शरीर के संबंध को सरल उदाहरणों के माध्यम से समझाया गया। साथ ही मन, बुद्धि और संस्कार को आत्मा के कार्य करने के तीन प्रमुख स्तरों के रूप में विस्तार से बताया गया।


कार्यक्रम में वार्म-अप एक्सरसाइज के रूप में डॉ. सोनी जी द्वारा बच्चों को हल्के-फुल्के व्यायाम कराए गए। पूरे आयोजन में बच्चों का उत्साह और सहभागिता देखते ही बन रही थी। यह समर कैम्प निश्चित ही बच्चों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने में सहायक सिद्ध होगा

cm24news

आप सभी का हमारे वेबसाइट पर हार्दिक स्वागत है आपको इस वेबसाइट पर छत्तीसगढ़ से जुड़े आवश्यक न्यूज़ एवं अपडेट देखने को मिलेंगे इस वेबसाइट में अलग-अलग वर्गों की रूचि का ख्याल रखते हुए हम खबरों का चयन करते हैं। समसामयिक खबरों के अलावे हम राजनीति, ब्यूरोक्रेसी, अपराध, बिजनेज, गैजेट, आध्यात्म, मनोरंजन, खेलकूद से जुड़ी खबरें आप तक पहुंचाते हैं। देश में कर्मचारी व शिक्षकों का एक बड़ा वर्ग है, उनसे जुडी खबरों को भी हम प्रमुखता की श्रेणी में रखते हैं। युवाओं को रोजगार संबंधी सूचना तत्काल मिले, इसे लेकर भी हमने अपनी वेबसाइट में जॉब/शिक्षा का एक अलग कॉलम रखा है, ताकि युवाओं को रोजगार संबंधी सूचनाएं मिल सके। ~ CM24News

Leave a Reply

Related Articles