Chhattisgarh NewsEducational News

तिल्दा नेवरा जे बी पब्लिक स्कूल के कक्षा 10वीं के विद्यार्थियों ने फिर लहराया सफलता का परचम

तिल्दा नेवरा : छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) द्वारा हाल ही में घोषित कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणामों में जे. बी. पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने एक बार फिर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। इस वर्ष विद्यालय का कुल परिणाम उत्साह जनक रहा, जो विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन एवं विद्यालय की सुदृढ़ शैक्षणिक व्यवस्था का प्रत्यक्ष प्रमाण है।

img 20260501 wa00132891698453774856676 - img 20260501 wa00132891698453774856676

बता दे कि विद्यालय की छात्रा पल्लवी साहू ने 93.83% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसके साथ ही याशिका बिदलानी (92.66%) एवं रूपाली वर्मा (90%) ने भी शानदार प्रदर्शन किया। लकी ध्रुव (87.83%), पुष्कर वर्मा (85.33%), काव्या वर्मा (84.5%), पूरब निषाद (81.33%), काशिश पात्रे (80.66%) अंक प्राप्त किए l

उल्लेखनीय उपलब्धि :


इस वर्ष विद्यालय का कक्षा 10वीं का औसत परिणाम 70.86% दर्ज किया गया। विद्यालय के 80% छात्रों ने 60%+ अंक प्राप्त कर एक उल्लेखनीय उपलब्धि प्राप्त की है l

विशेष उपलब्धि:


RTE योजना के अंतर्गत अध्ययनरत छात्र पूरब निषाद ने 81.33% अंक प्राप्त कर विद्यालय में 7वां स्थान हासिल किया। यह सफलता यह दर्शाती है कि सीमित संसाधनों के बावजूद दृढ़ संकल्प, परिश्रम और लगन से किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। ज्ञात हो कि वर्तमान में विद्यालय में 105 छात्र RTE योजना के अंतर्गत अध्ययनरत हैं l

विद्यालय में खेल, ध्यान, नैतिक शिक्षा एवं पर्यावरण के प्रति जागरूकता को दैनिक जीवन से जोड़कर सिखाया जाता है, जिससे विद्यार्थी न केवल पढ़ाई में बल्कि जीवन के हर क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए तैयार होते हैं। यही कारण है कि जे. बी. पब्लिक स्कूल के छात्र आज हर प्रकार की प्रतिस्पर्धा के लिए आत्मविश्वास के साथ तैयार दिखाई देते हैं।

cm24news

आप सभी का हमारे वेबसाइट पर हार्दिक स्वागत है आपको इस वेबसाइट पर छत्तीसगढ़ से जुड़े आवश्यक न्यूज़ एवं अपडेट देखने को मिलेंगे इस वेबसाइट में अलग-अलग वर्गों की रूचि का ख्याल रखते हुए हम खबरों का चयन करते हैं। समसामयिक खबरों के अलावे हम राजनीति, ब्यूरोक्रेसी, अपराध, बिजनेज, गैजेट, आध्यात्म, मनोरंजन, खेलकूद से जुड़ी खबरें आप तक पहुंचाते हैं। देश में कर्मचारी व शिक्षकों का एक बड़ा वर्ग है, उनसे जुडी खबरों को भी हम प्रमुखता की श्रेणी में रखते हैं। युवाओं को रोजगार संबंधी सूचना तत्काल मिले, इसे लेकर भी हमने अपनी वेबसाइट में जॉब/शिक्षा का एक अलग कॉलम रखा है, ताकि युवाओं को रोजगार संबंधी सूचनाएं मिल सके। ~ CM24News

Leave a Reply

Related Articles