Chhattisgarh NewsEducational NewsLatest News

जैन समाज ने किया अनुकरणीय पहल गरीब व जरूरतमंदों को किया कपडा और अघ्ययन सामाग्री


तिल्दा-नेवरा : छत्तीसगढ़ के जिला रायपुर के क्षेत्र विकासखंड तिल्दा-नेवरा में आज जैन समाज द्वारा एक सराहनीय सामाजिक पहल के तहत गरीब बच्चों एवं जरूरतमंद महिलाओं को वस्त्र, कॉपी, पुस्तक एवं पेन का वितरण किया गया। इस कार्यक्रम में समाज के अनेक गणमान्य सदस्य एवं समाजसेवक उपस्थित रहे।

img 20260503 wa00058807904044937336280 - img 20260503 wa00058807904044937336280


बता दे कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों की सहायता करना एवं बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करना रहा। इस अवसर पर जैन समाज के सदस्यों ने स्वयं उपस्थित होकर जरूरतमंदों को सामग्री वितरित की और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना कीये ।

img 20260503 wa00074697796818806319813 - img 20260503 wa00074697796818806319813


ज्ञात हो कि समाजसेवकों ने कहा कि इस प्रकार के सामाजिक कार्यों से समाज में सकारात्मक संदेश जाता है। और जरूरतमंदों को सहयोग मिलने से उनका जीवन बेहतर बन सकता है। उन्होंने आगे भी इस तरह के सेवा कार्य निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया।


इस अवसर पर समाज के सक्रिय सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर जरूरतमंदों तक सहायता पहुंचाई और बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रेरित किया। जैन समाज के सदस्यों ने कहा कि इस तरह के सेवा कार्य आगे भी निरंतर जारी रहेंगे। ताकि जरूरतमंदों को समय-समय पर मदद मिलती रहे।संदेश साफ है जब समाज एकजुट होता है, तो बदलाव निश्चित होता है।


इस अवसर पर कार्यक्रम में विशेष रूप से जैन समाज के अशोक नायक. सुदेश जैन, मनोज जैन अशोक जैन ,शैलेश जैन ,प्रवीन जैन, अनिल जैन,गौरव जैन, टिंकू जैन, स्मृति जैन ,ऋतु जैन,आशा जैन, प्रिया जैन, मोनिका जैन, किरण बाला जैन आदि बड़ी संख्या में जैन समाज के लोग शामिल हुए ।

वही कार्यक्रम में अन्य समाजसेवी पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष भाजपा के नेता महेश अग्रवाल. माहेश्वरी समाज से डॉक्टर भट्ट .अग्रवाल समाज के दीनानाथ अग्रवाल द्वारिका गाँधी ,पूर्व पाषद आनु शर्मा भी शामिल हुए।

इस अवसर पर सभी ने इस कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस तरह की कार्यक्रम होने चाहिए ताकि जरूरतमंदों को हमेशा सहयोग मिलता रहेतिल्दा-नेवरा में सेवा का महायज्ञ: जैन समाज ने 700+ जरूरतमंदों को दिए वस्त्र, कॉपी-पुस्तक व पेन, दिया समाज को एकजुटता का संदेश”।

cm24news

आप सभी का हमारे वेबसाइट पर हार्दिक स्वागत है आपको इस वेबसाइट पर छत्तीसगढ़ से जुड़े आवश्यक न्यूज़ एवं अपडेट देखने को मिलेंगे इस वेबसाइट में अलग-अलग वर्गों की रूचि का ख्याल रखते हुए हम खबरों का चयन करते हैं। समसामयिक खबरों के अलावे हम राजनीति, ब्यूरोक्रेसी, अपराध, बिजनेज, गैजेट, आध्यात्म, मनोरंजन, खेलकूद से जुड़ी खबरें आप तक पहुंचाते हैं। देश में कर्मचारी व शिक्षकों का एक बड़ा वर्ग है, उनसे जुडी खबरों को भी हम प्रमुखता की श्रेणी में रखते हैं। युवाओं को रोजगार संबंधी सूचना तत्काल मिले, इसे लेकर भी हमने अपनी वेबसाइट में जॉब/शिक्षा का एक अलग कॉलम रखा है, ताकि युवाओं को रोजगार संबंधी सूचनाएं मिल सके। ~ CM24News

Leave a Reply

Related Articles