Chhattisgarh NewsCrime NewsLatest News

बहेसर में 6 वर्षीय बच्ची से हैवानियत के आरोपी के खिलाफ फूटा जोहर छत्तीसगढ़ पार्टी का फुटा गुस्सा की फांसी की मांग दिया ज्ञापन

तिल्दा नेवरा/रायपुर : छत्तीसगढ़ सरकार के द्वारा जहां एक तरफ समाज में बेटियों की सुरक्षा को लेकर बड़े-बड़े दावे किए जाते है। वहीं दुसरी ओर छोटी छोटी अबोध बालिकाओं के उपर शराब के नशे में चूर या फिर हवश के अंधो के द्वारा हृदय विदारक घटना को अंजाम देते हुए। निरंतर दुष्कर्म करने के साथ अमानवीय कृत्य कर जान से मारने का प्रयास किया जा रहा है। ऐसी घटनाएं उन दावों पर सवाल खड़े कर देती हैं। आखिर कब सुरक्षित होंगी मासूम बेटिया ? कब जागेगी सरकार? , कब जागरूक होगा मानव समाज?

img 20260506 wa00192483862768394099794 - img 20260506 wa00192483862768394099794

गौरतलब हो कि बीते दिनों तिल्दा नेवरा क्षेत्र में एक 6 साल की मासूम बच्ची के साथ हुए दुष्कर्म की घटना के विरोध में जोहर छत्तीसगढ़ पार्टी ने SDM और थाना प्रभारी तिल्दा नेवरा को ज्ञापन सौंपा गया। जिसमे यह मांग किया गया है कि फ़ास्ट ट्रैक कोर्ट के माध्यम से दोषी को फांसी की सजा दिया जाये। इस दौरान ही मांग करके हुए। छत्तीसगढ़ मे अब बस एक ही पार्टी रह गई जो अन्याय के खिलाफ खुल कर सामने आरही है। वही की यातनाएं व सजा भी भोग रही है। वही समाज व जन सेवा मे तत्पर जोहर छत्तीसगढ़ पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कहा की यदि उक्त दोषी के ऊपर जल्द से जल्द कार्यवाही नहीं किया जाता और उसे फांसी नहीं दिया जाता तो उग्र आंदोलन किया जायेगा।

img 20260506 wa0020969396218681926207 - img 20260506 wa0020969396218681926207

बता दे कि ज्ञापन देने के लिए विशेष रूप से उपस्थित होने वालो मे जोहर छत्तीसगढ़ पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की भारी संख्या में उपस्थित रही है। जिसमे जिला अध्यक्ष योगेश कुमार साहू, अजय कुमार, प्रदीप छत्तीसगढीया, अविराज साहू, गुलशन वर्मा, दीपक वर्मा, सुरेन्द्र वर्मा, वही श्रीमती सावित्री देवी पैकरा, श्रीमती पुर्णिमा साहू, किर्तनी वर्मा जिला अध्यक्ष, थान सिंग साहू आदि के आलावा बहुत से युवाओं व महिलाओं की उपस्थिति रही।

cm24news

आप सभी का हमारे वेबसाइट पर हार्दिक स्वागत है आपको इस वेबसाइट पर छत्तीसगढ़ से जुड़े आवश्यक न्यूज़ एवं अपडेट देखने को मिलेंगे इस वेबसाइट में अलग-अलग वर्गों की रूचि का ख्याल रखते हुए हम खबरों का चयन करते हैं। समसामयिक खबरों के अलावे हम राजनीति, ब्यूरोक्रेसी, अपराध, बिजनेज, गैजेट, आध्यात्म, मनोरंजन, खेलकूद से जुड़ी खबरें आप तक पहुंचाते हैं। देश में कर्मचारी व शिक्षकों का एक बड़ा वर्ग है, उनसे जुडी खबरों को भी हम प्रमुखता की श्रेणी में रखते हैं। युवाओं को रोजगार संबंधी सूचना तत्काल मिले, इसे लेकर भी हमने अपनी वेबसाइट में जॉब/शिक्षा का एक अलग कॉलम रखा है, ताकि युवाओं को रोजगार संबंधी सूचनाएं मिल सके। ~ CM24News

Leave a Reply

Related Articles