Chhattisgarh NewsEducational NewsLife Style

छत्तीसगढ़ बोर्ड ने 10वीं-12वीं छात्रों को दिया एक और मौका, रीचेकिंग और रिटोटलिंग फॉर्म जल्द होंगे शुरू

रायपुर : छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) द्वारा सत्र 2026 के लिए कक्षा 10वीं एवं 12वीं के विद्यार्थियों हेतु रीचेकिंग और रिटोटलिंग प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी की जा रही है। बोर्ड द्वारा जारी सूचना के अनुसार, जिन छात्र-छात्राओं को अपने परीक्षा परिणाम या प्राप्त अंकों को लेकर संतुष्टि नहीं है, वे रीचेकिंग अथवा रिटोटलिंग के लिए आवेदन कर सकेंगे।

img 20260509 wa00028241894325760456867 - img 20260509 wa00028241894325760456867

बता दे कि बोर्ड की ओर से बताया गया है कि आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन माध्यम से संपन्न होगी। विद्यार्थी निर्धारित शुल्क जमा कर संबंधित विषयों के लिए आवेदन कर पाएंगे। आवेदन की अंतिम तिथि जल्द घोषित की जाएगी। पोस्टर में विद्यार्थियों से अपील की गई है कि आवेदन करने से पहले आधिकारिक दिशा-निर्देश और सूचना को ध्यानपूर्वक अवश्य पढ़ें। इसके साथ ही अधिक जानकारी एवं आवेदन प्रक्रिया के लिए बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करने की सलाह दी गई है।

अवगत हो कि रीचेकिंग और रिटोटलिंग की सुविधा उन छात्रों के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है, जिन्हें लगता है कि उनके उत्तरों का मूल्यांकन या अंकों का जोड़ सही तरीके से नहीं हुआ है। इससे विद्यार्थियों को अपने बेहतर परिणाम के लिए एक और अवसर मिलेगा।

इस संबंध में छात्र-छात्राएं छत्तीसगढ़ बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन प्रक्रिया और अन्य जरूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Show More

cm24news

आप सभी का हमारे वेबसाइट पर हार्दिक स्वागत है आपको इस वेबसाइट पर छत्तीसगढ़ से जुड़े आवश्यक न्यूज़ एवं अपडेट देखने को मिलेंगे इस वेबसाइट में अलग-अलग वर्गों की रूचि का ख्याल रखते हुए हम खबरों का चयन करते हैं। समसामयिक खबरों के अलावे हम राजनीति, ब्यूरोक्रेसी, अपराध, बिजनेज, गैजेट, आध्यात्म, मनोरंजन, खेलकूद से जुड़ी खबरें आप तक पहुंचाते हैं। देश में कर्मचारी व शिक्षकों का एक बड़ा वर्ग है, उनसे जुडी खबरों को भी हम प्रमुखता की श्रेणी में रखते हैं। युवाओं को रोजगार संबंधी सूचना तत्काल मिले, इसे लेकर भी हमने अपनी वेबसाइट में जॉब/शिक्षा का एक अलग कॉलम रखा है, ताकि युवाओं को रोजगार संबंधी सूचनाएं मिल सके। ~ CM24News

Leave a Reply

Related Articles