Chhattisgarh NewsEducational NewsLatest News

आईटीआई कोनी में 11 मई को लगेगा अप्रेंटिसशिप मेला, युवाओं को मिलेगा रोजगार का अवसर

बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के जिला बिलासपुर में आदर्श औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था (आईटीआई) कोनी के नवीन भवन में 11 मई को सुबह 10:30 बजे से अप्रेंटिसशिप मेला आयोजित किया जाएगा। इस मेले के माध्यम से आईटीआई उत्तीर्ण युवाओं को विभिन्न औद्योगिक संस्थानों में रोजगार एवं प्रशिक्षण के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे।

img 20260509 wa00044226364585374417225 - img 20260509 wa00044226364585374417225

बता दे कि इस मेले में जिले के विभिन्न औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों से विद्युतकार, फिटर, टर्नर, मशीनिस्ट, शीट मेटल वर्कर, मैकेनिक मोटर व्हीकल, ट्रैक्टर मैकेनिक, प्लम्बर, कोपा एवं वेल्डर ट्रेड के उत्तीर्ण प्रशिक्षणार्थी भाग ले सकेंगे।

संस्था प्रबंधन द्वारा अभ्यर्थियों से अपील की गई है कि वे अपने सभी आवश्यक दस्तावेजों जैसे अंकसूची, प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो एवं अन्य जरूरी कागजात के साथ निर्धारित समय पर उपस्थित हों।

अप्रेंटिसशिप मेले का उद्देश्य तकनीकी रूप से प्रशिक्षित युवाओं को उद्योगों से जोड़ना तथा उन्हें रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है। इस आयोजन से बड़ी संख्या में युवाओं को लाभ मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

cm24news

आप सभी का हमारे वेबसाइट पर हार्दिक स्वागत है आपको इस वेबसाइट पर छत्तीसगढ़ से जुड़े आवश्यक न्यूज़ एवं अपडेट देखने को मिलेंगे इस वेबसाइट में अलग-अलग वर्गों की रूचि का ख्याल रखते हुए हम खबरों का चयन करते हैं। समसामयिक खबरों के अलावे हम राजनीति, ब्यूरोक्रेसी, अपराध, बिजनेज, गैजेट, आध्यात्म, मनोरंजन, खेलकूद से जुड़ी खबरें आप तक पहुंचाते हैं। देश में कर्मचारी व शिक्षकों का एक बड़ा वर्ग है, उनसे जुडी खबरों को भी हम प्रमुखता की श्रेणी में रखते हैं। युवाओं को रोजगार संबंधी सूचना तत्काल मिले, इसे लेकर भी हमने अपनी वेबसाइट में जॉब/शिक्षा का एक अलग कॉलम रखा है, ताकि युवाओं को रोजगार संबंधी सूचनाएं मिल सके। ~ CM24News

Leave a Reply

Related Articles