Chhattisgarh NewsCrime NewsLatest News

तिल्दा नेवरा में नेशनल लोक अदालत संपन्न 597 मामलों का हुआ निराकरण लाखों रुपये के अवार्ड पारित

597 विधिक मामलो का हुआ एक दिन में निराकरण

तिल्दा नेवरा /रायपुर :छत्तीसगढ़ के जिला रायपुर के क्षेत्र विकासखंड तिल्दा नेवरा मे आज जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं व्यवहार न्यायालय तिल्दा नेवरा के तत्वावधान में शनिवार को आयोजित नेशनल लोक अदालत ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि आपसी सहमति और संवाद के माध्यम से न्याय प्रक्रिया को सरल और प्रभावी बनाया जा सकता है। जहां इस लोक अदालत में वर्षों से लंबित मामलों का त्वरित निराकरण कर लोगों को राहत प्रदान की गई।नेशनल लोक अदालत

गौरतलब हो कि आयोजित लोक अदालत में कुल 597 प्रकरणों का सफलतापूर्वक निराकरण किया गया। वही इस दौरान कुल 6 लाख 95 हजार 800 रुपये के अवार्ड पारित किए गए। लोक अदालत के माध्यम से सैकड़ों लोगों को राहत मिली और लंबित मामलों के निपटारे से न्याय व्यवस्था को भी गति मिली।

बता दे कि इस अवसर तिल्दा नेवरा रायपुर में आयोजित इस एक दिवसीय लोक अदालत में आपराधिक प्रकरण, चेक बाउंस मामले, ट्रैफिक चालान, बैंक संबंधी विवाद, मोटर दुर्घटना क्लेम, बीमा विवाद, पारिवारिक मामले, बिजली बिल, संपत्तिकर, जलकर सहित अन्य राजीनामा योग्य प्रकरणों का आपसी सहमति से समाधान किया गया।

अवगत हो कि कई ऐसे मामले, जिनमें पक्षकार वर्षों से न्याय की प्रतीक्षा कर रहे थे, उनका त्वरित निपटारा होने से लोगों ने संतोष व्यक्त किया। वहीं विभिन्न विभागों को भी लंबित वसूली एवं विवादों के समाधान का अवसर मिला। नेशनल लोक अदालत के सफल आयोजन को लेकर न्यायालय परिसर में सकारात्मक माहौल देखने को मिला।

cm24news

आप सभी का हमारे वेबसाइट पर हार्दिक स्वागत है आपको इस वेबसाइट पर छत्तीसगढ़ से जुड़े आवश्यक न्यूज़ एवं अपडेट देखने को मिलेंगे इस वेबसाइट में अलग-अलग वर्गों की रूचि का ख्याल रखते हुए हम खबरों का चयन करते हैं। समसामयिक खबरों के अलावे हम राजनीति, ब्यूरोक्रेसी, अपराध, बिजनेज, गैजेट, आध्यात्म, मनोरंजन, खेलकूद से जुड़ी खबरें आप तक पहुंचाते हैं। देश में कर्मचारी व शिक्षकों का एक बड़ा वर्ग है, उनसे जुडी खबरों को भी हम प्रमुखता की श्रेणी में रखते हैं। युवाओं को रोजगार संबंधी सूचना तत्काल मिले, इसे लेकर भी हमने अपनी वेबसाइट में जॉब/शिक्षा का एक अलग कॉलम रखा है, ताकि युवाओं को रोजगार संबंधी सूचनाएं मिल सके। ~ CM24News

Leave a Reply

Related Articles