
काँग्रेसियों ने मनाया मंडल अध्यक्ष गोवर्धन यदु का जन्मदिनकेक काटकर जनहित तेज करने का संकल्प लिया
तिल्दा-नेवरा : छत्तीसगढ़ के जिला रायपुर के क्षेत्र विकासखंड तिल्दा नेवरा के काँग्रेस पार्टी के दशकों से जमीन से जुड़े कार्यकर्ता व मंडल अध्यक्ष गोवर्धन यदु का जन्मदिन काँग्रेसियों ने हर्षोल्लास के साथ मनाया। सबसे मजेदार बात यह रही कि श्री यदु ने उपहार के रूप में अन्य कुछ लेने से नम्रतापूर्वक इनकार करते हुए साथियों से “जनहित का संकल्प” माँग लिया।

बता दे कि अरसे से पत्रकारिता और राजनीति में पूर्ण रूप से सक्रिय वरिष्ठ पत्रकार व काँग्रेस मंडल अध्यक्ष गोवर्धन यदु के जन्मदिन के अवसर पर काँग्रेसजन ने एकत्र होकर खुशियों का इजहार करते हुए भेंट मुलाकात कार्यक्रम रखा। इस अवसर पर बूथ लेवल तक पार्टी की सक्रियता की अनौपचारिक चर्चा करते हुए नगर की समस्याओं पर भी विचार-विमर्श हुआ। सबने मिलकर तिल्दा मंडल अध्यक्ष से केक कटवाया और मिठाइयों का वितरण किया।
इस अवसर पर पूर्व जिला काँग्रेस महामंत्री व नेवरा मंडल अध्यक्ष विजय हरिरामानी ने बताया कि साथियों द्वारा यदु जी को जन्मदिन के उपहार की पेशकश की, तो उन्होंने सादर इनकार करते हुए कहा कि नगर आज पेयजल की विकराल समस्या से जूझ रहा है, चारों तरफ गंदगी का साम्राज्य है। यदु जी के इच्छानुसार जिला काँग्रेस के पूर्व उपाध्यक्ष सुनील सोनी ने जन्मदिन के उपहार स्वरूप साथियों से संकल्प दिलवाया कि नगर में अनेक समस्याओं के खिलाफ हल्ला बोलते हुए जनहित के कार्यों में सक्रियता में तेजी लाने का कार्य करेंगे।
इस अवसर पर वरिष्ठ काँग्रेसी व पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष देवादास टण्डन, जिला काँग्रेस के पूर्व उपाध्यक्ष सुनील सोनी, पूर्व जिला महामंत्री विजय हरिरामानी, सेक्टर अध्यक्ष द्वारिका शर्मा, वरिष्ठ काँग्रेसी अनूप रवानी व अन्य साथी उपस्थित रहे।





