
सासाहोली तिल्दा में दिल दहला देने वाली घटना स्कूली नाबालिग दोस्तों के विवाद ने लिया खूनी रूप 1 की मौत
तिल्दा नेवरा (रायपुर): छत्तीसगढ़ के जिला रायपुर के क्षेत्र विकासखंड तिल्दा नेवरा क्षेत्र के मिशन हॉस्पिटल के पास शुक्रवार को एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। जहां दो स्कूली नाबालिग छात्रों /दोस्तों के बीच हुआ पुरानी व मामूली विवाद अचानक हिंसक संघर्ष में बदल गया। जिसमे इस विवाद के दौरान एक नाबालिग ने धारदार चाकू से हमला कर दिया। जिससे एक किशोर की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। जिनका रायपुर में इलाज जारी है।

बता दे कि प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों नाबालिगों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। इसी दौरान चाकू से किए गए ताबड़तोड़ हमले में एक किशोर ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। वहीं घायल किशोर को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।
गौरतलब हो कि इस घटना की सूचना मिलते ही तिल्दा नेवरा थाना प्रभारी अपनी टीम एवं पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने क्षेत्र को घेराबंदी कर स्थिति को नियंत्रित किया तथा शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। साथ ही आसपास मौजूद लोगों और चश्मदीदों से पूछताछ शुरू कर दी गई है।
ज्ञात हो कि पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि विवाद का कारण क्या था। यह घटना केवल आपसी कहासुनी का परिणाम थी या इसके पीछे कोई पुरानी रंजिश थी। इसकी जांच की जा रही है। पुलिस हर पहलू से मामले की बारीकी से पड़ताल कर रही है। वही इस मामले में
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि विस्तृत जांच और साक्ष्यों के आधार पर ही घटना के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। इस दर्दनाक घटना के बाद क्षेत्र में शोक और तनाव का माहौल है।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और आगे की कार्रवाई जारी है।





