
ब्रेकिंग : अब युवाओं को मिलेगा ₹15,000 तक का प्रोत्साहन, रोजगार बढ़ाने के लिए केंद्र सरकार की नई पहल
नई दिल्ली : देश में औपचारिक रोजगार को बढ़ावा देने और युवाओं को नई नौकरी के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना (PM-VBRY) शुरू की है। इस महत्वाकांक्षी योजना के तहत पहली बार नौकरी पाने वाले युवाओं को ₹15,000 तक की नकद प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी, वहीं नए रोजगार सृजित करने वाले नियोक्ताओं को भी आर्थिक सहायता दी जाएगी।
गौरतलब हो कि योजना के अनुसार, जिन युवाओं की मासिक आय निर्धारित सीमा के भीतर है और जो पहली बार कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) के साथ पंजीकृत होंगे, वे इस योजना का लाभ प्राप्त कर सकेंगे। सरकार द्वारा उन्हें उनके वेतन के बराबर राशि (अधिकतम ₹15,000) दो समान किस्तों में सीधे बैंक खाते में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से प्रदान की जाएगी।
बता दे कि इसके अलावा, उद्योगों और संस्थानों को अधिक रोजगार सृजित करने के लिए प्रोत्साहित करने हेतु सरकार प्रत्येक नए कर्मचारी पर ₹3,000 प्रति माह तक का प्रोत्साहन नियोक्ताओं को भी उपलब्ध कराएगी।यह योजना अगस्त 2025 से जुलाई 2027 के बीच पंजीकृत होने वाले नए कर्मचारियों एवं नियोक्ताओं पर लागू रहेगी। केंद्र सरकार का मानना है कि इससे युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे, सामाजिक सुरक्षा का दायरा बढ़ेगा तथा देश में संगठित क्षेत्र के रोजगार को मजबूती मिलेगी।
सरकार ने पात्र युवाओं और नियोक्ताओं से योजना का लाभ उठाने तथा अधिक से अधिक रोजगार सृजन में भागीदारी करने की अपील की है।
जाने इस योजना के क्या विशेषताएं है :
मिली जानकारी के अनुसार पहली बार नौकरी पाने वाले युवाओं को ₹15,000 तक का लाभ।
राशि दो किस्तों में सीधे बैंक खाते में ट्रांसफर होगी।
नए कर्मचारियों की भर्ती पर नियोक्ताओं को ₹3,000 प्रति माह तक प्रोत्साहन।
EPFO में पहली बार पंजीकरण आवश्यक।
योजना अवधि: अगस्त 2025 से जुलाई 2027।





