
वरिष्ठजन अधिकार सशक्तिकरण व गरिमा विषय पर विधिक साक्षरता शिविर का सफल आयोजन तिल्दा मे संपन्न
तिल्दा नेवरा : राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली के निर्देशन और राज्य विधिक सेवा बिलासपुर के तत्वाधान में माननीय अध्यक्ष जिला न्यायाधीश बलराम प्रसाद वर्मा के निर्देशानुसार एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव अविनाश कुमार दुबे जिला रायपुर के मार्गदर्शन में अध्यक्ष भावेश कुमार वट्टी तालुका विधिक सेवा समिति तिल्दा न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी द्वारा सिंधी पंचायत भवन सिंधी कैंप नेवरा में जागृति योजना 2025 के अंतर्गत वरिष्ठ जन अधिकार सशक्तिकरण और गरिमा विषय पर जानकारी प्रदान किया गया। साथ ही नालसा एवं सालसा की निःशुल्क विधिक सहायता योजनाओं के प्रति जागरूक किया गया।
बता दे कि नालसा वरिष्ठ नागरिकों के लिए विधिक सेवाएं योजना 2026 के अंतर्गत नागरिकों के संवैधानिक एवं विधि अधिकारों संरक्षण एवं सहायता संबंधी इसके अलावा माता-पिता भरण पोषण अधिनियम 2007 योजना की जानकारी प्रदान की गई तथा उनके उद्देश्यों से अवगत कराया गया उक्त कार्यक्रम में उपस्थित अमन वाधवा अधिवक्ता न्यायालय कर्मचारी मोहनलाल कंवर पैरालीगल वॉलिंटियर रिखी राम वर्मा एवं विभिन्न समाज की वरिष्ठजन उपस्थित रहे।





