Chhattisgarh NewsHealth-related News

महिला एवं बाल विकास द्वारा बाल संदर्भ योजना तिल्दा नेवरा में शिविर का हुआ सफल आयोजन 

 

तिल्दा नवरा – महिला बाल विकास विभाग द्वारा स्वास्थ्य विभाग की सहभागिता में सामुदायिक स्वास्थ केंद्र तिल्दा नेवरा में बाल संदर्भ योजना के तहत बच्चो के स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श शिविर का आयोजन कर निःशुल्क दवाइयों का वितरण किया गया।स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श शिविर में आस-पास के ग्रामों के कुपोषित बच्चों की जाँच की गई और उनके अभिभावकों को पोषण आहार के सन्दर्भ में सलाह दी गई। बच्चों के विकास एवं उनके स्वास्थ्य को बेहतर रखने के उद्देश्य को लेकर महिला एवं बाल विकास विभाग सामुदायिक स्वास्थ केंद्र तिल्दा नेवरा द्वारा लगातार आगंनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिकाओं एवं स्वास्थ्य मितानिनों के माध्यम से बच्चों के पोषण को बनाए रखने का प्रयास कर रहे है । इस विशेष प्रयास से न सिर्फ बच्चों के पोषण स्तर में वृद्धि हुई है वरन बच्चों की माताओं को अपने बच्चों को आवश्यकता अनुसार आहार देने की जानकारी भी हुई है। महिला एवं बाल विकास

बी एम ओ डाक्टर आशीष सिन्हा ने बताया की मुख्यमंत्री बाल सन्दर्भ योजना के अंतर्गत कुपोषित बच्चों को कुपोषण के चक्र से बाहर लाकर कुपोषण की दर में कमी लाने हेतु योजना का सञ्चालन किया जा रहा है। इस योजना के तहत कुपोषित एवं संकटग्रस्त बच्चों को चिकित्सीय परिक्षण एवं बाल रोग विशेषज्ञों द्वारा परामर्श की सुविधा उपलब्ध की जाती है।

cm24news

आप सभी का हमारे वेबसाइट पर हार्दिक स्वागत है आपको इस वेबसाइट पर छत्तीसगढ़ से जुड़े आवश्यक न्यूज़ एवं अपडेट देखने को मिलेंगे इस वेबसाइट में अलग-अलग वर्गों की रूचि का ख्याल रखते हुए हम खबरों का चयन करते हैं। समसामयिक खबरों के अलावे हम राजनीति, ब्यूरोक्रेसी, अपराध, बिजनेज, गैजेट, आध्यात्म, मनोरंजन, खेलकूद से जुड़ी खबरें आप तक पहुंचाते हैं। देश में कर्मचारी व शिक्षकों का एक बड़ा वर्ग है, उनसे जुडी खबरों को भी हम प्रमुखता की श्रेणी में रखते हैं। युवाओं को रोजगार संबंधी सूचना तत्काल मिले, इसे लेकर भी हमने अपनी वेबसाइट में जॉब/शिक्षा का एक अलग कॉलम रखा है, ताकि युवाओं को रोजगार संबंधी सूचनाएं मिल सके। ~ CM24News

Leave a Reply

Related Articles