Chhattisgarh NewsLatest NewsPolitical News

ब्रेकिंग : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के ससुराल ‘पहाड़पुर’ पहुंचे पीएम मोदी, जनजातीय आस्था केंद्र में की पूजा-अर्चना

मयूरभंज/उडीसा : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को ओड़िशा के मयूरभंज जिले में स्थित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के पैतृक और ससुराल के गांव ‘पहाड़पुर’ पहुंचे। इस दौरान प्रधानमंत्री ने वहां के जनजातीय देवस्थल पर माथा टेककर प्रार्थना की।प्रधानमंत्री

प्रधानमंत्री मोदी ने आदिवासियों के पवित्र आस्था केंद्र ‘गोसाणी पीठ’ के साथ-साथ संथाली और हो समुदाय के पावन स्थलों (जाहेर) का दौरा किया। पारंपरिक रीति-रिवाजों और पवित्र मंत्रोच्चार के बीच पीएम मोदी ने आदिवासियों के आराध्य देवों और पूर्वजों की पूजा-अर्चना की।

परंपरा का सम्मान करते हुए प्रधानमंत्री ने इस दौरान संथाली पारंपरिक वस्त्र भी धारण किए। इस पावन अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी उनके साथ पूजा में शामिल हुईं, जो ओड़िशा की समृद्ध जनजातीय संस्कृति के प्रति सरकार के गहरे आदर और सद्भाव को दर्शाता है।

पर्यावरण संरक्षण और हरित पहल को बढ़ावा
आध्यात्मिक अनुष्ठानों के बाद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति मुर्मू ने परिसर में पौधे लगाए। पर्यावरण जागरूकता को बढ़ावा देने और इस पावन भूमि को हरा-भरा बनाए रखने के संकल्प के साथ की गई इस हरित पहल की स्थानीय लोगों ने खूब सराहना की। इसके बाद उन्होंने वहां जनजातीय संस्कृति, कला और स्थानीय उत्पादों को प्रदर्शित करने वाली एक विशेष प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया।

SLS स्कूल के बच्चों के साथ की आत्मीय बातचीत
अपने इस विशेष दौरे के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने पहाड़पुर स्थित ‘एसएलएस मेमोरियल आवासीय विद्यालय’ और वहां के कौशल विकास केंद्र का दौरा किया। पीएम मोदी ने स्कूल के नन्हे-मुन्ने बच्चों और युवाओं के साथ बेहद आत्मीय माहौल में बातचीत की। उन्होंने छात्रों के साथ अपने विचार साझा किए, उनकी आकांक्षाओं को सुना और उन्हें जीवन में आगे बढ़ने तथा देश का नाम रोशन करने के लिए प्रोत्साहित किया।

उत्सव के माहौल में डूबा पहाड़पुर
प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर पूरे पहाड़पुर गांव को मिट्टी की दीवारों पर पारंपरिक जनजातीय कलाकृतियों, सोहराई पेंटिंग्स और रंग-बिरंगे फूलों से बेहद खूबसूरत तरीके से सजाया गया था। स्थानीय निवासी, पारंपरिक परिधानों में सजे लोक कलाकार और भारी संख्या में अधिकारी इस अभूतपूर्व क्षण के साक्षी बने। पूरा क्षेत्र ढोल-नगाड़ों की थाप और पारंपरिक नृत्यों से गूंज उठा।

Show More

cm24news

आप सभी का हमारे वेबसाइट पर हार्दिक स्वागत है आपको इस वेबसाइट पर छत्तीसगढ़ से जुड़े आवश्यक न्यूज़ एवं अपडेट देखने को मिलेंगे इस वेबसाइट में अलग-अलग वर्गों की रूचि का ख्याल रखते हुए हम खबरों का चयन करते हैं। समसामयिक खबरों के अलावे हम राजनीति, ब्यूरोक्रेसी, अपराध, बिजनेज, गैजेट, आध्यात्म, मनोरंजन, खेलकूद से जुड़ी खबरें आप तक पहुंचाते हैं। देश में कर्मचारी व शिक्षकों का एक बड़ा वर्ग है, उनसे जुडी खबरों को भी हम प्रमुखता की श्रेणी में रखते हैं। युवाओं को रोजगार संबंधी सूचना तत्काल मिले, इसे लेकर भी हमने अपनी वेबसाइट में जॉब/शिक्षा का एक अलग कॉलम रखा है, ताकि युवाओं को रोजगार संबंधी सूचनाएं मिल सके। ~ CM24News

Leave a Reply

Related Articles