Chhattisgarh NewsPolitical News

तिल्दा-नेवरा सिविल कल्याण संघ की बैठक संपन्न, 3 जुलाई को होगा नई कार्यकारिणी का चुनाव

तिल्दा-नेवरा, 21 जून : छत्तीसगढ़ के जिला रायपुर के क्षेत्र विकासखंड तिल्दा नेवरा के सिविल कल्याण संघ की एक महत्वपूर्ण एवं गरिमामयी बैठक रविवार को नेवरा स्थित विश्वकर्मा मंदिर परिसर, बुधवारी बाजार में आयोजित की गई। बैठक में संघ के वरिष्ठ पदाधिकारियों, सदस्यों एवं गणमान्य नागरिकों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।

IMG 20260621 WA0021 - IMG 20260621 WA0021

इस अवसर पर बैठक में संगठन की वर्तमान कार्यकारिणी का कार्यकाल पूर्ण होने पर नई कार्यकारिणी के गठन को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। सभी सदस्यों की सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि संघ के नए अध्यक्ष, पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी का चुनाव 3 जुलाई 2026 को लोकतांत्रिक एवं पारदर्शी प्रक्रिया के तहत संपन्न कराया जाएगा।

बता दे कि बैठक के दौरान संगठन को अधिक सशक्त, सक्रिय एवं जनहितैषी बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा हुई। वक्ताओं ने कहा कि सिविल कल्याण संघ नगर के नागरिकों की समस्याओं के समाधान, सामाजिक एकता तथा जनकल्याण के कार्यों में हमेशा अग्रणी भूमिका निभाता रहा है और नई कार्यकारिणी से संगठन को नई ऊर्जा एवं नई दिशा मिलेगी।

इस अवसर पर उपस्थित सदस्यों ने अधिक से अधिक संख्या में चुनाव में भाग लेकर संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया। साथ ही चुनाव प्रक्रिया को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने का भी निर्णय लिया गया।बैठक के अंत में सभी सदस्यों ने संगठन की एकजुटता बनाए रखने तथा समाजहित के कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाने का संकल्प दोहराया।

Show More

cm24news

आप सभी का हमारे वेबसाइट पर हार्दिक स्वागत है आपको इस वेबसाइट पर छत्तीसगढ़ से जुड़े आवश्यक न्यूज़ एवं अपडेट देखने को मिलेंगे इस वेबसाइट में अलग-अलग वर्गों की रूचि का ख्याल रखते हुए हम खबरों का चयन करते हैं। समसामयिक खबरों के अलावे हम राजनीति, ब्यूरोक्रेसी, अपराध, बिजनेज, गैजेट, आध्यात्म, मनोरंजन, खेलकूद से जुड़ी खबरें आप तक पहुंचाते हैं। देश में कर्मचारी व शिक्षकों का एक बड़ा वर्ग है, उनसे जुडी खबरों को भी हम प्रमुखता की श्रेणी में रखते हैं। युवाओं को रोजगार संबंधी सूचना तत्काल मिले, इसे लेकर भी हमने अपनी वेबसाइट में जॉब/शिक्षा का एक अलग कॉलम रखा है, ताकि युवाओं को रोजगार संबंधी सूचनाएं मिल सके। ~ CM24News

Leave a Reply

Related Articles