Chhattisgarh NewsCrime NewsStrike / Road Blockade News

पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने CPM सीपीएम ने सौंपा ज्ञापन, धरसींवा थाने तक किया पैदल मार्च

धरसींवा थाने मे फर्जी FIR के विरोध में प्रदर्शन कर विज्ञापन सौपने तिल्दा नेवरा के पत्रकार भी हुए शामिल हुए

तिल्दा नेवरा /धरसींवा /रायपुर : छत्तीसगढ़ प्रदेश की सबसे बड़ी क्षेत्रीय पत्रकार संगठन छत्तीसगढ़िया पत्रकार महासंघ ने पत्रकारों पर हो रहे फर्जी मुकदमों FIR और प्रताड़ना को लेकर मोर्चा खोला है, इसी क्रम में 23 जून को महासंघ ने धरसींवा रेस्ट हाऊस में सभा किया जिसमें जिलेभर से सैकड़ों पत्रकार शामिल हुए और पैदल मार्च करते हुए थाना पहुंचकर थाना प्रभारी को पुलिस महानिदेशक और गृह मंत्री के नाम ज्ञापन सौंप कर पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग की, इस मौके पर राजधानी सहित सभी तहसील ब्लॉक से ग्रामीण पत्रकारों की उपस्थिति रही।पत्रकार

बता दे कि असल में लगातार प्रदेशभर से ऐसी घटनाएं सामने आ रही है जिसमें पत्रकारों पर मामले दर्ज हुए हैं और उन्हें मुकदमों का सामना करना पड़ रहा है जो स्वस्थ्य लोकतंत्र के लिए खतरा है, धरसींवा में जिस पत्रकार को आरोपी बना कर जेल भेजा गया है, उसी ने इलाके में नाबालिग से गैंगरेप के मामले को उजागर किया था जिसके बाद पुलिस ने किन्ही पक्षों के बयान के बल पर पत्रकार को मामले में सहआरोपी बना कर जेल भेज दिया।धरसींवा इलाके में पत्रकार के साथ हुए इस ज्यादती पर छत्तीसगढ़िया पत्रकार महासंघ ने संज्ञान लिया और विरोध में प्रदर्शन किया साथ ही ज्ञापन सौंप कर पत्रकार के खिलाफ दर्ज मामले को खारिज करने की मांग की है।

ज्ञात हो कि इस मौके पर सभा में शामिल सभी पत्रकारों ने एक स्वर में पत्रकारों पर हो रहे इस तरह के साजिशन कार्रवाई को गैरजिम्मेदाराना पुलिसिंग बताया और भविष्य में इस तरह कार्रवाई न हो इसके लिए पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग रखी।
कार्यक्रम में छत्तीसगढ़िया पत्रकार महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष गजेंद्ररथ गर्व, उपाध्यक्ष पुनीत सोनकर, अब्दुल शमीम, सुधीर तंबोली आजाद, प्रेम सोनी, तिल्दा के पत्रकार जैनेन्द्र बघेल ,गोवर्धन यदु ,शिव वर्मा। ,अजय नेताम,हरि मरखंडे,सौरभ यादय,शिवानंद निर्मलकर,अमजद खान,धीरेंद्र जायसवाल, संतोष यदु,राजू वर्मा, आरंग के पत्रकार तुकेश्वर टिक्कू लोधी, खरोरा के पत्रकार लोमश देवांगन, सिलयारी के पीड़ित पत्रकार उस्मान सैफी और बड़ी संख्या में पत्रकार साथी उपस्थित रहें।पत्रकार

Show More

cm24news

आप सभी का हमारे वेबसाइट पर हार्दिक स्वागत है आपको इस वेबसाइट पर छत्तीसगढ़ से जुड़े आवश्यक न्यूज़ एवं अपडेट देखने को मिलेंगे इस वेबसाइट में अलग-अलग वर्गों की रूचि का ख्याल रखते हुए हम खबरों का चयन करते हैं। समसामयिक खबरों के अलावे हम राजनीति, ब्यूरोक्रेसी, अपराध, बिजनेज, गैजेट, आध्यात्म, मनोरंजन, खेलकूद से जुड़ी खबरें आप तक पहुंचाते हैं। देश में कर्मचारी व शिक्षकों का एक बड़ा वर्ग है, उनसे जुडी खबरों को भी हम प्रमुखता की श्रेणी में रखते हैं। युवाओं को रोजगार संबंधी सूचना तत्काल मिले, इसे लेकर भी हमने अपनी वेबसाइट में जॉब/शिक्षा का एक अलग कॉलम रखा है, ताकि युवाओं को रोजगार संबंधी सूचनाएं मिल सके। ~ CM24News

Leave a Reply

Related Articles