
तिल्दा नेवरा में कांग्रेस का प्रदर्शन दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे छात्रो के समर्थन में
तिल्दा नेवरा के कांग्रेसीयो ने कहा कि हम नीट के छात्रों का समर्थन करते हैं और केन्द्र सरकारका वीरोध करते है
तिल्दा नेवरा : दिल्ली के जंतर-मंतर पर नीट पेपर लीक मामले को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर हुए कथित लाठीचार्ज के विरोध में छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के निर्देश तथा जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण के अध्यक्ष के आदेशानुसार ब्लॉक कांग्रेस कमेटी तिल्दा ग्रामीण एवं शहर के संयुक्त नेतृत्व में कांग्रेस भवन तिल्दा नेवरा में विरोध प्रदर्शन आयोजित किया गया।
बता दे कि तिल्दा नेवरा के कांग्रेस भवन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और तीन प्रमुख मांगें रखीं। कांग्रेस ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के तत्काल इस्तीफे की मांग की। साथ ही नीट परीक्षा में हुई कथित अनियमितताओं एवं व्यवस्थागत विफलताओं पर संसद में तत्काल चर्चा कराने की मांग उठाई। ताकि लाखों विद्यार्थियों के भविष्य से जुड़े मुद्दों पर जवाबदेही तय की जा सके।
वही यहां प्रदर्शन के दौरान नई दिल्ली में विरोध प्रदर्शन कर रहे छात्रों, छात्राओं एवं शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दर्ज FIR तथा अन्य आपराधिक मामलों को तत्काल वापस लेने की भी मांग की गई।इस अवसर पर यहां के कांग्रेस नेताओं ने कहा कि विद्यार्थियों के भविष्य से जुड़े मामलों में सरकार को पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करनी चाहिए।
इस अवसर पर पूर्व पाठ्यपुस्तक निगम के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी, पूर्व सिंधी अकादमी के अध्यक्ष राम गिड़लानी, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी तिल्दा ग्रामीण अध्यक्ष बलदाऊ साहू, अजितेश शर्मा, सुनील सोनी, जितेन्द्र सेन , दिलीप देवांगन, गोवर्धन यदु , अनूप रवानी, हरी मारकंडे, देव कुमार वर्मा , हेम लाल साहू , द्वारिका शर्मा , दिनेश सोनी,दुर्गेश नशीने ,लाला शर्मा ,अनिल सिंग ,राहुल तेजवानी ,होला राम पोर्ते ,पवन बघेल ,अमजद खान , व बड़ी संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ता और पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।





