Chhattisgarh NewsLatest NewsStrike / Road Blockade News

फर्जी चेक बनाकर बदनाम करने का आरोप हथबंद के सरपंच समर्थकों के संग पहुंचीं थाने

कथित व्यक्ति दिलीप यादव पर एफआईआर दर्ज करने की मांग

हथबंद /सिमगा : छत्तीसगढ़ के जिला बलौदाबाजार के विकासखंड सिमगा के समीपस्थ ग्राम पंचायत हथबंद की सरपंच दालेश्वरी नरेश अनंत ने ग्राम निवासी दिलीप कुमार यादव के विरुद्ध थाना हथबंद में शिकायत दर्ज कराते हुए फर्जी चेक तैयार करने, कूटरचित दस्तावेज बनाने, शासन-प्रशासन को गुमराह करने तथा कथित रूप से उगाही का प्रयास करने के आरोप लगाए हैं। उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज करने की मांग की है।हथबंद

बता दे कि मिली जानकारी के अनुसार सरपंच द्वारा पुलिस को दिए गए आवेदन के अनुसार, आरोप है कि दिलीप कुमार यादव ने कथित रूप से सरपंच और पंचायत सचिव के हस्ताक्षरों की नकल कर जिला सहकारी बैंक, हथबंद का ₹50,000 का फर्जी चेक तैयार किया तथा उससे जुड़ी भ्रामक जानकारी सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से प्रसारित की। शिकायत में कहा गया है कि इससे उनकी व्यक्तिगत प्रतिष्ठा और ग्राम पंचायत की छवि को गंभीर क्षति पहुंची है।
हथबंद

ज्ञात हो कि इस आवेदन में यह भी उल्लेख किया गया है कि उक्त प्रचार-प्रसार के आधार पर विभागीय जांच समिति गठित की गई, जबकि कलेक्टर को प्रस्तुत दस्तावेज कथित रूप से अवैध और भ्रामक बताए गए हैं। सरपंच का आरोप है कि यह पूरा घटनाक्रम उन्हें बदनाम करने, शासन-प्रशासन को गुमराह करने तथा कथित रूप से धन उगाही के उद्देश्य से किया गया। वही सरपंच ने शिकायत में यह भी दावा किया है कि उनसे ₹50,000 की मांग की गई थी और राशि नहीं देने पर उनके विरुद्ध कथित रूप से फर्जी दस्तावेज तैयार कर विभिन्न शिकायतें की गईं। उनका कहना है कि इससे उनकी सामाजिक और राजनीतिक प्रतिष्ठा को गंभीर नुकसान पहुंचा है।
हथबंद

इस मामले में सरपंच ने पुलिस से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर यदि आरोप सही पाए जाएं तो संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध कूटरचना, फर्जी दस्तावेज तैयार करने, शासन-प्रशासन को गुमराह करने तथा अन्य प्रासंगिक धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर विधिसम्मत कार्रवाई की जाए।

cm24news

आप सभी का हमारे वेबसाइट पर हार्दिक स्वागत है आपको इस वेबसाइट पर छत्तीसगढ़ से जुड़े आवश्यक न्यूज़ एवं अपडेट देखने को मिलेंगे इस वेबसाइट में अलग-अलग वर्गों की रूचि का ख्याल रखते हुए हम खबरों का चयन करते हैं। समसामयिक खबरों के अलावे हम राजनीति, ब्यूरोक्रेसी, अपराध, बिजनेज, गैजेट, आध्यात्म, मनोरंजन, खेलकूद से जुड़ी खबरें आप तक पहुंचाते हैं। देश में कर्मचारी व शिक्षकों का एक बड़ा वर्ग है, उनसे जुडी खबरों को भी हम प्रमुखता की श्रेणी में रखते हैं। युवाओं को रोजगार संबंधी सूचना तत्काल मिले, इसे लेकर भी हमने अपनी वेबसाइट में जॉब/शिक्षा का एक अलग कॉलम रखा है, ताकि युवाओं को रोजगार संबंधी सूचनाएं मिल सके। ~ CM24News

Leave a Reply