कर्मचारी भवन तिल्दा में हुआ पेंशनरों के पुस्तकालय का शुभारंभ

तिल्दा नेवरा : छत्तीसगढ़ के जिला रायपुर के विकासखंड तिल्दा नेवरा के कर्मचारी भवन में पिछले माह पुस्तकालय खोलने की घोषणा की गई थी। उसे मूर्त रूप दे दिया गया है । जिसमे राष्ट्रपति पुरस्कृत सेवानिवृत्त प्राचार्य एवं संस्कृत के विद्वान डाक्टर उमाशंकर तिवारी ने 475 पुस्तकों के साथ पांच हजार एक सौ रूपये के दान के साथ पुस्तकालय का शुभारंभ किया।
बता दे कि वही इस अवसर पर समाजसेवी श्री हीरानंद हरिरामानी एवं भारतीय स्टेट बैंक ऑफ इंडिया शाखा नेवरा के शाखा प्रबंधक श्री राजीव रंजन के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुआ।
ज्ञात हो कि छत्तीसगढ़ पेंशनधारी कल्याण संघ तहसील शाखा तिल्दा के महासचिव अभिमन्यु वर्मा ने बताया कि इस पुस्तकालय में धार्मिक,सामाजिक,ऐतिहासिक पुस्तकों के साथ ही रामायण,महाभारत ‘भगवद्गीता के साथ अनेक सुप्रसिद्ध लेखकों,उपन्यासकारों और रचनाकारों की प्रसिद्ध पुस्तकें हैं।
इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए श्री हीरानंद हरिरामानी ने कहा कि कर्मचारी भवन तिल्दा में प्रबुद्ध पेंशनरों के लिए यह पुस्तकालय अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगा। उन्होंने अपनी कविता के माध्यम से सभी को साधुवाद दिया।शाखा प्रबंधक श्री राजीव रंजन जी ने कहा कि तिल्दा के समस्त पेंशनर साथियों की पेंशन से संबंधित किसी भी प्रकार की कोई भी समस्या का समाधान करने के लिए वे प्रतिबद्ध हैं।
अवसर पर डाक्टर उमाशंकर तिवारी ने इस पुस्तकालय के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की।छत्तीसगढ़ पेंशनधारी कल्याण संघ तहसील शाखा तिल्दा के अध्यक्ष श्री रामावतार पाण्डेय ने अपने स्वागत उद्बोधन में अतिथियों के सम्मान में अपनी बात रखी।
कर्मचारी भवन में आयोजित इस कार्यक्रम में श्रीरामचरितमानस के सुन्दर कांड का सस्वर पाठ श्री गोपाल प्रसाद वर्मा और उनकी रामायण पार्टी द्वारा सुन्दर प्रस्तुति की गयी जो अत्यंत सराहनीय रहा।अगस्त माह में जिन साथियों का जन्मदिन पड़ता है उनका जन्म दिन समारोह का आयोजन किया गया,उन्हें गुलाल लगाकर मुंह मीठा कराकर श्री फल भेंट कर सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में सर्व श्री रघुनंदन लाल वर्मा,रामावतार पाण्डेय, उमाशंकर तिवारी, सुरेश कुमार शर्मा, शिवकुमार भारद्वाज, नरेन्द्र कुमार वर्मा, रामकुमार वर्मा, बलीराम यादव आदि प्रमुख थे।इस कार्यक्रम में श्री हरखराम वर्मा,घनश्याम प्रसाद वर्मा,सेवादास वैष्णव, मालिक राम साहू, रामेश्वर प्रसाद वर्मा, तुलसी राम वर्मा,रामचन्द्र वर्मा,खोडसराम वर्मा, देवनाथ वर्मा, जवाहरलाल सिरमौर, अनुरूद्ध कुमार वर्मा, एस. एन. गुप्ता, मो. सलीम खान, लेखराम कुंभकार, रूपनारायण वर्मा, श्री मती संध्या झा,श्री मती कौशल वर्मा, श्री मती झांसी वर्मा सहित अन्य गणमान्य पेंशनर साथी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में स्वर्गीय श्री गोपाल वर्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए दो मिनट का मौन धारण करवाते हुए कार्यक्रम समापन की घोषणा की गई।



