Chhattisgarh NewsLatest News

आई गॉट कर्मयोगी पोर्टल पर प्रेम नारायण नायक ने लहराया परचम

तिल्दा नेवरा : शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मोहरा में पदस्थ वाणिज्य व्याख्याता प्रेम नारायण नायक ने भारत सरकार के आई गॉट कर्मयोगी डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म पर अपनी उत्कृष्ट कार्य कुशलता और सीखने की लगन से पूरे प्रदेश में जिले का नाम रोशन किया है। नायक ने कर्मयोगी कोर्स में पूरे छत्तीसगढ़ राज्य में द्वितीय स्थान , तथा बलौदा बाजार भाटापारा जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। उनकी इस अभूतपूर्व उपलब्धि पर नवा रायपुर स्थित महानदी भवन (मंत्रालय)में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम के दौरान छत्तीसगढ़ शासन के मुख्य सचिव विकास शील द्वारा उन्हें सम्मानित किया गया।आई गॉट कर्मयोगी

बता दे कि प्रेम नारायण नायक की इस उपलब्धि से न केवल सिमगा विकासखंड बल्कि पूरे बलौदा बाजार जिले के शिक्षा विभाग में हर्ष की लहर है। सहकर्मियों एवं उच्च अधिकारियों ने उन्हें इस ऐतिहासिक सफलता पर बधाई दी है।

cm24news

आप सभी का हमारे वेबसाइट पर हार्दिक स्वागत है आपको इस वेबसाइट पर छत्तीसगढ़ से जुड़े आवश्यक न्यूज़ एवं अपडेट देखने को मिलेंगे इस वेबसाइट में अलग-अलग वर्गों की रूचि का ख्याल रखते हुए हम खबरों का चयन करते हैं। समसामयिक खबरों के अलावे हम राजनीति, ब्यूरोक्रेसी, अपराध, बिजनेज, गैजेट, आध्यात्म, मनोरंजन, खेलकूद से जुड़ी खबरें आप तक पहुंचाते हैं। देश में कर्मचारी व शिक्षकों का एक बड़ा वर्ग है, उनसे जुडी खबरों को भी हम प्रमुखता की श्रेणी में रखते हैं। युवाओं को रोजगार संबंधी सूचना तत्काल मिले, इसे लेकर भी हमने अपनी वेबसाइट में जॉब/शिक्षा का एक अलग कॉलम रखा है, ताकि युवाओं को रोजगार संबंधी सूचनाएं मिल सके। ~ CM24News

Leave a Reply