Chhattisgarh NewsLatest News

तिल्दा-नेवरा में पत्रकारों की कमान संभालेंगे अविनाश वाधवा, बने ब्लॉक अध्यक्ष

तिल्दा-नेवरा : तिल्दा-नेवरा में पत्रकार संगठन को नई दिशा देने की जिम्मेदारी अब अविनाश वाधवा के कंधों पर होगी। छत्तीसगढ़ मीडिया एसोसिएशन की बैठक में अविनाश वाधवा को सर्वसम्मति से तिल्दा-नेवरा ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किया गया। सासाहोली स्थित विश्राम गृह में आयोजित बैठक में संगठन को मजबूत करने और क्षेत्र में पत्रकारों को एकजुट करने को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा हुई। इसी दौरान वाधवा को ब्लॉक अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपने का निर्णय लिया गया।

img 20260910 wa00084122584923510877670 - img 20260910 wa00084122584923510877670

अविनाश वाधवा के नेतृत्व में अब तिल्दा-नेवरा क्षेत्र में पत्रकार हितों से जुड़े मुद्दों के साथ-साथ जनहित के मामलों को भी मजबूती से उठाने की तैयारी है। संगठन का विस्तार कर अधिक से अधिक पत्रकारों को जोड़ने तथा पत्रकारों की समस्याओं को उचित मंच तक पहुंचाने पर विशेष जोर दिया जाएगा।वाधवा की नियुक्ति पर उपस्थित पत्रकारों ने उनका स्वागत करते हुए शुभकामनाएं दीं। पत्रकारों ने उम्मीद जताई कि वाधवा के सक्रिय नेतृत्व में संगठन तिल्दा-नेवरा में और मजबूत होकर उभरेगा।

कर्मठ पत्रकारों को मिलेगी बड़ी जिम्मेदारी

छत्तीसगढ़ मीडिया एसोसिएशन के प्रदेश कार्यकारिणी एवं रायपुर जिलाध्यक्ष शैलेश सिंह राजपूत ने कहा कि संगठन पत्रकारों के हितों की रक्षा के साथ जनहित के मुद्दों को भी प्रमुखता से उठाएगा। उन्होंने कहा कि संगठन विस्तार की आगामी कार्ययोजना में सक्रिय एवं कर्मठ पत्रकारों को जिला और विधानसभा स्तर पर महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दी जाएंगी।

उन्होंने सभी पत्रकारों से एकजुट होकर संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया और अविनाश वाधवा को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।बैठक में धीरेन्द्र जायसवाल, पवन बघेल, संतोष यदू, प्रकाश जोशी, श्रीराम चौहान, आशु वर्मा, अजय तिवारी, महेश भट्ट, पंकज साहू, नेतराम साहू सहित अन्य पत्रकार उपस्थित रहे।

cm24news

आप सभी का हमारे वेबसाइट पर हार्दिक स्वागत है आपको इस वेबसाइट पर छत्तीसगढ़ से जुड़े आवश्यक न्यूज़ एवं अपडेट देखने को मिलेंगे इस वेबसाइट में अलग-अलग वर्गों की रूचि का ख्याल रखते हुए हम खबरों का चयन करते हैं। समसामयिक खबरों के अलावे हम राजनीति, ब्यूरोक्रेसी, अपराध, बिजनेज, गैजेट, आध्यात्म, मनोरंजन, खेलकूद से जुड़ी खबरें आप तक पहुंचाते हैं। देश में कर्मचारी व शिक्षकों का एक बड़ा वर्ग है, उनसे जुडी खबरों को भी हम प्रमुखता की श्रेणी में रखते हैं। युवाओं को रोजगार संबंधी सूचना तत्काल मिले, इसे लेकर भी हमने अपनी वेबसाइट में जॉब/शिक्षा का एक अलग कॉलम रखा है, ताकि युवाओं को रोजगार संबंधी सूचनाएं मिल सके। ~ CM24News

Leave a Reply