बैकुंठ जोगी कुआं सतनाम धाम में धूमधाम से मनाया गया विजयादशमी पर्व अखाडे व राजेन्द्र रंगीला ने बांधा समा

तिल्दा-नेवरा : छत्तीसगढ़ के जिला रायपुर के विकासखंड तिल्दा नेवरा के समीपस्थ क्षेत्र के अंतर्गत जोगी कुआं सतनाम धाम बैकुंठ में विजयादशमी एवं दशहरा का पर्व हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर ग्राम बहेसर से पालो के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें 110 महिलाओं ने श्वेत वस्त्र धारण कर भाग लिया। शोभायात्रा में शामिल महिलाएं डीजे की धुन पर थिरकते हुए जोगी कुआं धाम पहुंचीं। पूरे आयोजन के दौरान सतनाम पंथ की आस्था, श्रद्धा और सामाजिक एकता का अद्भुत दृश्य देखने को मिला।

ज्ञात हो कि विजयादशमी पर्व के अवसर पर जोगी कुआं सतनाम धाम में दूर-दराज के गांवों से बड़ी संख्या में समाज के लोग पहुंचे। श्रद्धालुओं की मौजूदगी से धाम में मेले जैसा माहौल रहा। पर्व को लेकर लोगों में विशेष उत्साह देखने को मिला। शोभायात्रा के धाम पहुंचने पर धार्मिक उल्लास और उत्सव का वातावरण बन गया।
सांस्कृतिक कार्यक्रम में उमड़े दर्शक
बता दे कि जोगी कुआं धाम के सांस्कृतिक मंच पर डॉ. राजेंद्र रंगीला के सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। दर्शकों की भीड़ से पूरा मैदान भरा हुआ था। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने लोगों का मनोरंजन किया और देर तक कार्यक्रम स्थल पर उत्साह का माहौल बना रहा।
अवगत हो कि धार्मिक आयोजन के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम ने विजयादशमी पर्व को विशेष आकर्षण प्रदान किया। मेले में शामिल होने के लिए आसपास के क्षेत्रों से भी समाज के लोग पहुंचे। पूरे धाम में भक्ति, उत्साह और सामाजिक समरसता का वातावरण नजर आया।
समाज के अनेक पदाधिकारी एवं गणमान्यजन रहे उपस्थित
गौरतलब हो कि कार्यक्रम में प्रमुख रूप से ग्राम बहेसर की सरपंच श्रीमती सविता सेवक बर्मन, साधेलाल डहरिया, बिसराम कुर्रे, लालाराम गेंडरे, शिवकुमार टंडन, चरणदास चेलक, कृष्णा राय, रोमदास बर्मन, रुवेल सोनवानी, देवेंद्र बघेल, रोहित आडील, कबीर चेलक, सुधीर चेलक, संजू चेलक, भगवती भारती, विनोद गायकवाड़, भगवानदास सोनवानी, रामकुमार लहरे, गंगाराम बंजारे, दिनेश बंजारे, गोविंद बर्मन, मनोज कुर्रे एवं ताराचंद बंजारे सहित समाज के अनेक लोग उपस्थित रहे।

धर्मगुरु बालकदास सतनाम सेवा समिति ने दी जानकारी
कार्यक्रम की जानकारी एवं संचालन धर्मगुरु बालकदास सतनाम सेवा समिति के अध्यक्ष तथा अधिवक्ता दिनेश गायकवाड़ ने किया, जो भाजपा तिल्दा ग्रामीण के महामंत्री भी हैं।
विजयादशमी के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में जोगी कुआं धाम पूरी तरह सतनाममय हो गया। धार्मिक आस्था, भव्य शोभायात्रा, महिलाओं की सहभागिता और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने आयोजन को यादगार बना दिया। समाज के लोगों की बड़ी भागीदारी ने सामाजिक एकता और परंपराओं के प्रति उनकी आस्था को भी प्रदर्शित किया।



