राजिम में छत्तीसगढ़ यादव ( ठेठवार) समाज का भव्य शपथ ग्रहण समारोह मंत्री गजेन्द्र यादव ने दिलाई शपथ

तिल्दा-नेवरा : छत्तीसगढ़ ठेठवार यादव महासभा राजिम का शपथग्रहण समारोह दिनांक 25/10/2026दिन रविवार को आयोजित किया गया जिसमें कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गजेन्द्र यादव केबिनेट मंत्री छत्तीसगढ़ शासन। कार्यक्रम के अध्यक्षता द्वारिकाधिश यादव विधायक खल्लारी, विशेष अतिथि राम कुमार यादव विधायक चंद्रपुर रोहित साहू विधायक अभनपुर, महेश यादव अध्यक्ष नगर पालिका परिषद राजिम के आतिथ्य में संपन्न हुई। केबिनेट मंत्री गजेन्द्र यादव ने नव निर्वाचित प्रंन्ताध्यक्ष संतोष यदु महासचिव समलिया यादव कोषाध्यक्ष रमन लाल यादव सहित सभी पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। इस अवसर पर ठेठवार यादव सामाजिक जनगणना 2027 का विमोचन किया गया इस दौरान कार्यक्रम में हजारों की संख्या में सामाजिक बंधुजन शामिल हुए।

बता दे कि कार्यक्रम का शुभांरभ भगवान श्रीकृष्ण जी की आरती और दीप प्रज्ज्वलित के साथ कर हुआ। इसके बाद पारंपरिक अहीर नृत्य की आकर्षक प्रस्तुति के माध्यम से आये हुए आतिथ्यो का स्वागत सत्कार किया गया। एवं नन्ही बालिकाओं (लड़कियो) ने पुष्प वर्षा कर मेहमानो का स्वागत सत्कार अभिनन्दन किया गया। साथ ही छत्तीसगढ़ी परम्परा अनुसार अतिथियों को खुरमी और फुलेदा भेंटकर सम्मानित किया गया। इसके बाद नव निर्वाचित प्रंन्ताध्यक्ष संतोष यदु ने प्रांतीय कार्यकारिणी युवा प्रकोष्ठ, महिला प्रकोष्ठ, और प्रबंध कार्यकरिणी के पदाधिकारियों को शपथ दिलाई सभी पदाधिकारियों ने सामाजिक एकता एवं संगठन की उन्नति और समाज के सर्वांगीण विकास के लिए कार्य करने का संकल्प लिया।

ज्ञात हो कि नई कार्यकारिणी युवा प्रकोष्ठ के प्रांताध्यक्ष हेतु उग्रसेन यदु,बी पी यदु महासचिव और महितोष यादव को सांख्यिकी की जिम्मेदारी दिया गया। महिला प्रकोष्ठ श्रीमती पुष्पा भुनेश्वर यादव प्रांताध्यक्ष श्रीमती किरण बालेन्द्र यदु को महासचिव और सुनीति संतु यादव को सांख्यिकी अधिकारी चुनी गई। सफलता पुर्वक गतिविधियों को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से 100 से अधिक सदस्यो वाली प्रबंध कार्यकरिणी का भी गठन किया गया। समारोह के दौरान पुर्व नव निर्वाचित पदाधिकारियों के बीच आपसी सम्मान और सदभाव का विशेष माहौल दिखने को मिला नये पदाधिकारियो ने पुर्व पदाधिकारियों का फुल माला पहनाकर और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।नव निर्वाचित प्रंन्ताध्यक्ष संतोष यदु ने समाज के विकास और संगठन को मजबूत बनाने के लिए आगामी एक वर्ष की कार्य योजना प्रस्तुत किया उन्होंने निर्धारित लक्ष्यों को समयबद्ध तरीके से पुरा करने और समाजिक एकता को प्राथमिकता देने की बात कही।

इस अवसर पर कार्यक्रम का संचालन गजानंद गुरु जी और कन्हैया यादव गुरु जी ने किया।अंत में कार्यक्रम में आये हुए सभी आदरणीय अतिथियों एवं पार,राज, के सभी सामाजिक बंधुओं का महासचिव समलिया यादव ने आभार व्यक्त कर कार्यक्रम का समापन की घोषणा किया।



