तिल्दा-नेवरा में इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि एवं सरदार पटेल की जयंती पर कांग्रेसजनों ने अर्पित किए श्रद्धासुमन

तिल्दा नेवरा :छत्तीसगढ़ के जिला रायपुर के विकासखंड तिल्दा नेवरा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी तिल्दा ग्रामीण के अध्यक्ष बलदाऊ साहू के नेतृत्व में कांग्रेस भवन तिल्दा में भारत की पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्रीमती इंदिरा गांधी जी की पुण्यतिथि एवं लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की जयंती श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर उपस्थित कांग्रेसजनों ने दोनों महान विभूतियों के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें सादर नमन किया।

ज्ञात हो कि कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी तिल्दा ग्रामीण अध्यक्ष बलदाऊ साहू, तिल्दा नगर पालिका अध्यक्ष पद के प्रत्याशी लक्ष्मीनारायण वर्मा, पूर्व एल्डरमैन राहुल तेजवानी, नीरज राठी, मंडल अध्यक्ष योगेन्द्र साहू, सेक्टर प्रभारी रूपेश कुर्रे, रमेश गेंडारे (उपसरपंच जोता), ललित कुर्रे, सोहन वर्मा, गोविंद राम, राजू कलामत सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।
इस दौरान दोनों महान नेताओं के राष्ट्र निर्माण, देश की एकता एवं अखंडता के प्रति उनके योगदान को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया गया।



