Breaking : कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा ने हरी झंडी दिखाकर तीर्थयात्रियों की विशेष ट्रेन को किया रवाना

तिल्दा-नेवरा/रायपुर : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री तीर्थ-दर्शन योजना के तहत छत्तीसगढ़ के श्रद्धालुओं को धार्मिक यात्रा का अवसर प्रदान करने की दिशा में आज रायपुर रेलवे स्टेशन से देवघर (झारखंड) के लिए विशेष तीर्थ-दर्शन ट्रेन रवाना की गई। इस अवसर पर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री श्री टंकराम वर्मा ने हरी झंडी दिखाकर विशेष ट्रेन को रवाना किया। कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा की गरिमामयी उपस्थिति में श्रद्धालुओं की इस पावन तीर्थयात्रा का शुभारंभ हुआ। ट्रेन के रवाना होते समय श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह और खुशी का माहौल देखने को मिला।

बता दे कि इस विशेष ट्रेन के माध्यम से छत्तीसगढ़ के श्रद्धालु झारखंड के देवघर स्थित विश्व प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम पहुंचकर भगवान भोलेनाथ के दिव्य दर्शन एवं पूजा-अर्चना करेंगे।
इस अवसर पर मंत्री टंकराम वर्मा ने मुख्यमंत्री तीर्थ-दर्शन योजना के माध्यम से श्रद्धालुओं को धार्मिक स्थलों की यात्रा का अवसर उपलब्ध कराने की पहल में सहभागिता निभाई।
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री तीर्थ-दर्शन योजना का उद्देश्य प्रदेश के पात्र वरिष्ठ नागरिकों एवं श्रद्धालुओं को प्रमुख धार्मिक स्थलों की तीर्थयात्रा की सुविधा उपलब्ध कराना है। इस योजना से श्रद्धालुओं को आस्था, भक्ति और आध्यात्मिक शांति का अनुभव प्राप्त हो रहा है।इस अवसर पर प्रमुख रूप से जिला पंचायत अध्यक्ष नवीन अग्रवाल और अन्य अतिथिगण उपस्थित रहे



