Chhattisgarh News

बीजेपी सुहेला मंडल का बैठक सुहेला मे संपन्न 

संगठन को मजबूत करने व सरकार की योजनाओं को जनजन तक पहुचा उद्देश्य 

 

सुहेला बलौदाबाजार :

आज छत्तीसगढ़ के जिला बलौदाबाजार के सुहेला मे भारतीय जनता पार्टी सुहेला मंडल की बैठक कुर्मी भवन में आयोजित किया गया। जिसमे सुहेला में आगामी कार्यक्रम की तैयारी के साथ शिव कटरिया पूर्व मंडल अध्यक्ष के मुख्य आतिथ्य एवं भाजपा मंडल अध्यक्ष हेमंत बघमार की अध्यक्षता दिनेश चवरे सरपंच संघ अध्यक्ष करण वर्मा भाजयुमो अध्यक्ष कीर्ति वर्मा महिला मोर्चा अध्यक्ष फंदरु पाल के विशेष आतिथ्य में संपन्न हुआ।

 

बता दे कि इस अवसर कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए। शिव कटरिया ने कहा की 2014 के बाद देश में परिवर्तन आया है। मोदी जी के आने के बाद देश मजबूत हुआ है। स्वच्छता की ओर लोगो का झुकाव बढ़ा है। आज हर घर शौचालय का निर्माण हुआ है। प्रधानमंत्री आवास से लोगो के घर पक्का बन रहा है। हर घर नल जल योजना किसान सम्मान निधि आयुष्मान कार्ड से गरीबों का इलाज मोदी राज में ही सम्भव हुआ है।

 

ज्ञात यह भी हो कि आज भारत विश्व की सबसे चौथी अर्थ व्यवस्था वाला देश बना है। राम मंदिर निर्माण धारा 370 की समाप्ति, तीन तलाक, जैसे वर्षों पुराना समस्या भी मोदी सरकार आने के बाद सुलझाया गया है।

 

बैठक में शामिल भाजपा मंडल अध्यक्ष हेमंत बघमार ने कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए। बताया कि मोदी जी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने के किए 13 और 14 जून को प्रत्येक शक्ती केन्द्र पर जन चौपाल का आयोजन होगा। 21 जून को विश्व योग दिवस तथा 23 जून को श्याम प्रसाद मुखर्जी जी की पुण्यतिथि बलिदान दिवस के रूप प्रत्येक बूथ पर मनाया जाएगा। 25 जून को आपातकाल के विषय में संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा।

GridArt 20250611 220411047 - GridArt 20250611 220411047

इस बैठक को सरपंच संघ अध्यक्ष दिनेश चवरे कीर्ति वर्मा मानेश्वरी साहू ने भी संबोधित किया बैठक का संचालन धनीराम साहू एवम आभार व्यक्त रामकुमार साहू ने किया बैठक में शीतल वर्मा सत्या जोगी हरिशंकर वर्मा सुनील वर्मा हेमंत यादव धनेश निर्मलकर दीपक वर्मा कुलदीपक वर्मा घनश्याम वर्मा महेंद्र साहू चोवा साहू भुनेश्वर साहू बेनी राम साहू अशवन साहू सोहन बघमार सुखचंद निर्मालकर लेखराम साहू मनोज साहू नरेश धुरंधर रीकेश साहू सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। यह जानकारी नरेन्द्र कुमार साहू ने दिया।

cm24news

आप सभी का हमारे वेबसाइट पर हार्दिक स्वागत है आपको इस वेबसाइट पर छत्तीसगढ़ से जुड़े आवश्यक न्यूज़ एवं अपडेट देखने को मिलेंगे इस वेबसाइट में अलग-अलग वर्गों की रूचि का ख्याल रखते हुए हम खबरों का चयन करते हैं। समसामयिक खबरों के अलावे हम राजनीति, ब्यूरोक्रेसी, अपराध, बिजनेज, गैजेट, आध्यात्म, मनोरंजन, खेलकूद से जुड़ी खबरें आप तक पहुंचाते हैं। देश में कर्मचारी व शिक्षकों का एक बड़ा वर्ग है, उनसे जुडी खबरों को भी हम प्रमुखता की श्रेणी में रखते हैं। युवाओं को रोजगार संबंधी सूचना तत्काल मिले, इसे लेकर भी हमने अपनी वेबसाइट में जॉब/शिक्षा का एक अलग कॉलम रखा है, ताकि युवाओं को रोजगार संबंधी सूचनाएं मिल सके। ~ CM24News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles