Chhattisgarh News

सहकारिता एवं उद्योग स्थाई समिति की बैठक संपन्न बहुत से विषयों पर बनी सहमति

 

तिल्दा नेवरा रायपुर :

पीछले दिनो 26 जून को सहकारिता एवं उद्योग स्थाई समिति की बैठक जनपद पंचायत के सभा कक्ष में आयोजित की गई थी जिसमें सहकारिता विभाग में संचालित योजनाओं की जानकारी सहकारिता विभाग के सीईओ शशांक बल्लेवार, सहायक विस्तार अधिकारी की तरफ से बैठक के माध्यम से संचालित योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई।

बता दे कि सहकारिता विभाग की बैंक शाखा तिल्दा तारपोंगी सिलियरी खरोरा के शाखा प्रबंधक के द्वारा अपनी शाखा की समितियां के संबंध में खाद भंडारण एवं वितरण की जानकारी प्रदान किया गया। सोसाइटी में DAP खाद के अभाव एवं परिवहन में आ रही समस्याओं के संबंध में बैठक में पत्राचार किए जाने का प्रस्ताव रखा गया।

वही विकासखंड तिल्दा के अंतर्गत संचालित उचित मूल्य की दुकानों की जानकारी के लिए खाद्य निरीक्षक की अनुपस्थिति होने के कारण PDS दुकानों की जानकारी अनुपलब्ध रही।
उचित मूल्य की दुकानों में उपभोक्ता सामग्री में शॉर्टेज के संबंध में खाद्य निरीक्षक की उपस्थिति हेतु। आगामी बैठक में विचार किए जाने निर्णय लिया गया।

गौरतलब हो कि सभापति देवव्रत शर्मा द्वारा सोसाइटी में अहाता, गोदाम पेयजल एवं शौचालय,निर्माण हेतु आवेदन शाखा प्रबंधक के माध्यम से मांगा गया है। वही समितियां में जमा FDR की राशि की जानकारी आगामी बैठक में मांगी गई है। इस अवसर पर सभापति द्वारा बैठक में खाद्य निरीक्षक,असिस्टेंट डायरेक्टर उद्योग श्रम निरीक्षक एवं वरिष्ठ कृषि अधिकारी विकासखंड तिल्दा के अनुपस्थित पर असंतोष व्यक्त किया गया है। उक्त अधिकारियों को आगामी बैठक में उपस्थित होने हेतु पत्राचार का निर्णय लिया।सहकारिता विभाग

इस महत्वपूर्ण बैठक में मुख्य रूप से सभापति देवव्रत शर्मा, सदस्य लेखू राम सेन, जिला सहकारी बैंक के मैनेजर,सहकारी समितियां के प्रबंधक एवं सहकारिता के सीईओ CEO की उपस्थिति भी खास रही ।

cm24news

आप सभी का हमारे वेबसाइट पर हार्दिक स्वागत है आपको इस वेबसाइट पर छत्तीसगढ़ से जुड़े आवश्यक न्यूज़ एवं अपडेट देखने को मिलेंगे इस वेबसाइट में अलग-अलग वर्गों की रूचि का ख्याल रखते हुए हम खबरों का चयन करते हैं। समसामयिक खबरों के अलावे हम राजनीति, ब्यूरोक्रेसी, अपराध, बिजनेज, गैजेट, आध्यात्म, मनोरंजन, खेलकूद से जुड़ी खबरें आप तक पहुंचाते हैं। देश में कर्मचारी व शिक्षकों का एक बड़ा वर्ग है, उनसे जुडी खबरों को भी हम प्रमुखता की श्रेणी में रखते हैं। युवाओं को रोजगार संबंधी सूचना तत्काल मिले, इसे लेकर भी हमने अपनी वेबसाइट में जॉब/शिक्षा का एक अलग कॉलम रखा है, ताकि युवाओं को रोजगार संबंधी सूचनाएं मिल सके। ~ CM24News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles