
दिल्ली में सेंट्रल लेवर कमिश्नर के समक्ष सेंट्रल ट्रेड यूनियन व आदानी सीमेंट के बीच समझौता वार्ता संपन्न
आदानी सीमेंट ग्रुप के विरुद्ध सेंट्रल लेवर कमिश्नर के बीच यूनियन के द्वारा पहुंचे मामला बैठक संपन्न
दिल्ली : बीते दिनों दिनांक 24 जून को दिल्ली सेंटर लेबर कमिश्नर के समक्ष फेडरेशन और ट्रेड यूनियन का मीटिंग सेंट्रल लेबर कमिश्नर ऑफिस में संपन्न हुआ। जिसमें अदानी मैनेजमेंट के VP श्री नागेश्वर राव और फेडरेशन के जनरल सेक्रेटरी श्री देवराज सिंह सहित यूनियन के अलग-अलग राज्यों से आए यूनिटों के यूनियन के पदाधिकारियों की उपस्थिति रही। जिसमें मुख्ता लाखेरी सीमेंट वर्क्स, जामुल सीमेंट वर्क्स, गागल सीमेंट वर्क्स , चांदा सीमेंट वर्क्स , वाडी सीमेंट वर्क्स , मधुकरई सीमेंट वर्कर्स, अंबुजा मराठा आदि से आए सभी पदाधिकारीयो ने बैठक में भाग लिया।
ज्ञात हो कि इस बैठक में अखिल भारतीय सीमेंट वर्क्स फेडरेशन के द्वारा अपनी बातों को रखा गया। जिसके अंतर्गत आदानी ग्रुप के मैनेजमेंट को दिए गए। पूर्व के द्वारा नोटिस के जवाब में मांग को पूरा करने को कहा गया था। जिसमे मैनेजमेंट के द्वारा भी अपना पक्ष रखा गया।
बता दे कि इस बैठक में सेंट्रल लेबर कमिश्नर महोदय जी के द्वारा समस्याओं को दूर करने के लिए आपस में बात करके समस्याओं को दूर करने का सुझाव दिया गया। अलग-अलग प्रदेश से आई यूनियन के द्वारा उनकी समस्याएं सुनी गई। वही उनको लोकल लेबल पर दूर करने के लिए भी कहा गया।