Entertainment News

संभव स्टील ट्यूब लिमिटेड सरोरा द्वारा प्रतिभावान छात्र छात्राओं को सम्मान समारोह का आयोजन संपन्न

तिल्दा नेवरा : छत्तीसगढ़ के जिला रायपुर के क्षेत्र विकासखंड तिल्दा नेवरा के समीपस्थ संभव स्टील ट्यूब लिमिटेड सरोरा द्वारा प्रतिभावान छात्र छात्राओं का सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमे भारी संख्या में उपस्थित देखी गई। यह
संभव स्टील ट्यूब्स लिमिटेड, सरोरा-तिल्दा के सौजन्य से प्रतिवर्ष मेधावी छात्रों का सम्मान समारोह एवं शाला प्रवेश आयोजित किया जाता है। उसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए। इस वर्ष भी शासकीय उच्च तर माध्यमिक विद्यालय सरोरा में बड़े हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ।

बता दे कि इस समारोह में 10 वीं व 12 वीं कक्षा के प्रथम ,द्वितीय और तृतीय आने वाले विद्यार्थियों को चेक , नकद राशि,प्रशस्ति पत्र और पुरुष्कार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विशेष रूप से संभव स्टील से एम.जी.के. मूर्ति महाप्रबंधक मानव संसाधन विभाग एवं दुर्गेश आडिल उपाध्यक्ष मानव संसाधन विभाग के द्वारा छात्र-छात्राओं सम्मानित किया गया।

ज्ञात हो कि इस शाला प्रवेश उत्सव के उपलक्ष्य में यहां रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी हुआ। जिसमे नृत्य में भाग लेने वाले बच्चों को संभव स्टील की तरफ से कॉपी और पेन देकर प्रोत्साहित भी किया गया। साथ ही स्वादिष्ट व्यंजनों से बच्चों एवं आगंतुकों का स्वागत किया गया।

अवसर पर अतिथियों के द्वारा उद्दोधन भी किया गया। जिसमे संभव स्टील ट्यूब लिमिटेड सरोरा की सी एस आर हेड श्रीमती शीतल गोयल और डायरेक्टर विकास गोयल ने प्रतिभावान छात्र-छात्राओं से कहा कि ये सम्मान आपके परिश्रम, मेहनत का सम्मान है। आप लोगों को इस मुकाम तक पहुंचाने वाले गुरुजनों व परिजनों का भी मैं अभिनंदन करता हूं समाज के लिए शिक्षा जरूरी है। शिक्षा से ही समाज में परिवर्तन होता है। इसके अलावा संस्कार भी जरूरी है। वहीं समाज आगे बढ़ता है जो संस्कारित होता है। इसलिए हमें शिक्षा के साथ संस्कार को भी आत्मसात करना चाहिए।

img 20250711 wa00061944624154739064935 - img 20250711 wa00061944624154739064935

इस अवसर पर विशेष रूप से कार्यक्रम में सरपंच श्रीमती उमेश्वरी विश्राम साहू, जनभागीदारी अध्यक्ष राजू साहू, एवं प्राचार्य अनिल वर्मा के नेतृत्व में कार्यक्रम को भव्य रूप दिया गया।साथ ही बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधिगण ,ग्रामीणजन,पालक ,छात्र छात्राये ,शिक्षक, शिक्षिकाएं , जनभागीदारी समिति के सदस्य एवं विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए संभव स्टील ट्यूब लिमिटेड सरोरा के एम जी के मूर्ति ,धर्मेश वैश्य ,गुलाब साहू ,धर्मेश नायक ,सुचिता जैन ,मनीष सिन्हा ,जितेंद्र वर्मा ,ने विशेष योगदान दिया।

img 20250711 wa00052383893745615921046 - img 20250711 wa00052383893745615921046

cm24news

आप सभी का हमारे वेबसाइट पर हार्दिक स्वागत है आपको इस वेबसाइट पर छत्तीसगढ़ से जुड़े आवश्यक न्यूज़ एवं अपडेट देखने को मिलेंगे इस वेबसाइट में अलग-अलग वर्गों की रूचि का ख्याल रखते हुए हम खबरों का चयन करते हैं। समसामयिक खबरों के अलावे हम राजनीति, ब्यूरोक्रेसी, अपराध, बिजनेज, गैजेट, आध्यात्म, मनोरंजन, खेलकूद से जुड़ी खबरें आप तक पहुंचाते हैं। देश में कर्मचारी व शिक्षकों का एक बड़ा वर्ग है, उनसे जुडी खबरों को भी हम प्रमुखता की श्रेणी में रखते हैं। युवाओं को रोजगार संबंधी सूचना तत्काल मिले, इसे लेकर भी हमने अपनी वेबसाइट में जॉब/शिक्षा का एक अलग कॉलम रखा है, ताकि युवाओं को रोजगार संबंधी सूचनाएं मिल सके। ~ CM24News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles