
आदित्य विद्या मंदिर स्कूल बैकुंठ मे एक पेड़ मां के नाम थीम पर वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया
बैकुंठ तिल्दा नेवरा 11जूलाई 2025 : छत्तीसगढ़ के जिला रायपुर के क्षेत्र विकासखंड तिल्दा नेवरा के समीपस्थ औद्योगिक क्षेत्र बैकुंठ स्टेशन पारा के सुप्रसिद्ध व शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभाने वाले “आदित्य विद्या मंदिर” मे आज 11 जुलाई 2025, को अपरान्ह 11:00 बजे से “एक पेड़ मां के नाम” विषय पर विशेष वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस पुनीत अवसर पर अतिथियों के रूप में जिला पंचायत सदस्य शैल महेंद्र साहू, प्रतिनिधि महेंद्र साहू जी,विशिष्ट अतिथि जनपद सदस्य श्रीमती गीतांजलि हेमलाल घृतलहरे,
ग्राम पंचायत सरपंच श्रीमती योगिता कृष्ण कुमार वर्मा,
उपसरपंच श्रीमती गीतू महेश कौशले, समाजसेवी, प्रखर वक्ता, व तहसील साहू संघ तिल्दा नेवरा के पूर्व अध्यक्ष – राजेन्द्र कुमार साहू, महेन्द्र जेठी, स्कूल संचालक व किरना परिक्षेत्र साहू समाज के अध्यक्ष – पवन कुमार साहू, स्कूल के संरक्षक भजन सम्राट श्री संतोष कुमार साहू,की गरिमामयी उपस्थिति रही। जिसमे यहां के विद्यालय परिसर में विद्यार्थियों ने अपनी माताओं के साथ मिलकर, अतिथियों के साथ वृक्षारोपण किया। और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक हो अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए । प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में चलाये जा रहे अभियान “एक पेंड मां के नाम” का समर्थन करते हुए देश को संदेश दिया।
इस अवसर पर अतिथियों ने सभा को संबोधित करते हुए समाजसेवी राजेन्द्र कुमार साहू जी ने कहा कि “एक पेड़ मां के नाम” का यह थीम का नाम यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा दिया गया है। वही इसे एक अभियान के रूप मे चलाने का आग्रह भी किया गया है। उसी तारतम्य मे आदित्य विद्या मंदिर स्कूल बैकुंठ मे वृक्षारोपण कार्यक्रम एक ऐतिहासिक है। आगे राजेन्द्र साहू जी ने बच्चों व पालको से अनुरोध किया कि हमे पेड किसी एक अवसर पर न लगाते हुए। बहाना बनाकर बार बार व हर जगह जहां संभव व उचित हो वहां लगाया जाना चाहिए। मसलन: जन्मदिन पर, शादी की सालगिरह पर, शिक्षा मे सफलता मीलने पर , नौकरी में सफलता मीलने पर, जब भी हम खुशी महसुस करे तब तब पेंड लगाने का आग्रह किया। वही आदित्य विद्या मंदिर स्कूल बैकुंठ की विशेषताओं को बताते हुए प्रशंसा किये।
दुसरे वक्ता के रूप में महेंद्र साहू जी ने कहा कि बच्चों के साथ विद्यालय परिसर मे पेड लगाना मेरे लिए गर्व की बात रहा है कहा। वही स्कूल के संरक्षक श्री संतोष साहू जी ने भी बच्चों को पर्यावरण बचाने का संदेश दिया।
बता दे कि इस आदित्य विद्या मंदिर स्कूल बैकुंठ के डायरेक्टर श्री पवन साहू जी ने अंत मे सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हमारा उद्देश्य बच्चों के सर्वांगीण बौद्धिक विकास करना है। साथ ही क्षेत्र में गरीब बच्चों को जो बडी व नामी स्कूलो मे बडी फीस के कारण पढाई नहीं कर सकता है। अयसे बच्चो को शिक्षा का अवसर प्रदान करना है। जिसके लिए जहां जगह या भूमि मीलने पर हमारी संस्था का विस्तार करने का प्रयास किया जा रहा है।

इस अवसर पर प्रिंसिपल श्रीमती हरप्रीत कौर, वाइस प्रिंसिपल श्री दिग्विजय सिंह तथा भारती,गीतांजलि, दिव्या, अनीता, ममता , सुमन (शिक्षिका) एवं किशन, संजू,दिनेश (शिक्षक) ने अतिथियों का स्वागत किया और वृक्षारोपण को एक उत्सव का रूप दिया। वही विद्यालय परिवार ने सभी पालकों से अपील कीया। कि वे प्रत्येक वर्ष अपने बच्चों के साथ एक पेड़ जरूर लगाएं और उसका नाम अपनी मां के नाम पर रखें। यही सच्ची श्रद्धांजलि है। उस ममता को जिसने हमें जीवन दिया।






